फिजूलखर्ची को रोकने और सामाजिक संगठन की पहचान है सामूहिक विवाह : आर के हंास
अ.भा.ग्वाल महासभा का चतुर्थ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में 41 जोड़ें बंधे परिणय सूत्र मेंशिवपुरी-समाज के विकास में सामाजिक सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है और उसी सहभागिता के चलते अखिल भारतीय ग्वाल महासभा द्वारा समय-समय पर रचनात्मक कार्यों को किया जाता है जिसमें शिक्षा के साथ-साथ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन भी महती भूमिका निभा रहा है आज हम करोड़ों रूपये की राशि इन सम्मेलनों के माध्यम से बचत कर रहे हैं तो वहीं फिजूलखर्ची को रोकने और सामाजिक संगठन की पहचान भी यह आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन है जिसमें लगातार चार वर्षों से ग्वाल महासभा 190 जोड़ों को दांपत्य जोड़ों को परिणय सूत्र में बांध चुकी है और यह सिलसिला अनवरत रूप से आगे भी जारी रहेगा। उक्त उद्गार प्रकट किए अभा ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय संयोजक आर.के.हांस ने जो स्थानीय ललितपुर में आयोजित 41जोड़ें के चतुर्थ आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल भी मौजूद रहे जिन्होंने संगठन के साथ-साथ महासभा के तत्वाधान में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कर समाज के हरेक वर्ग को जोड़कर उसके साथ कदम ताल निभाने का प्रयास किया है जिसमें हमें सफलता भी मिली है इसमें शिवपुरी में 37 जोड़े, झांसी में 51 जोड़े, सागर में 61 जोड़े और फिर ललितपुर में आज 41 जोड़े शामिल होकर 190 जोड़ों को हम ग्वाल महासभा के बैनर तले नव दाम्पत्य सूत्र में बांध चुके है इसमें भी हमने समाज की फिजूलखर्ची को रोका और करोड़ों रूपये की बचत की। इस अवसर पर कार्यक्रम में श्रम राज्यमंत्री दर्जा चन्द्रशेखर पंत प्रतिनिधि व रजनी घनश्याम साहू नपाध्यक्ष ललितपुर मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल ने किया जबकि ललितपुर के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महती भूमिका ललितपुर छावनी के दिनेश हिन्नवार, पंकज दीवान, भगत चंदेल, बृजेश दुबेले, प्रदीप हिन्नवार, बालकिशन महाते, पण्डा दीवान, दशरथ दुबेले आदि सहित समस्त ललितपुर छावनी की मैलवारा, आजादपुरा व घुसायाना के समाज बन्धुओं ने योगदान दिया। जिसे दूर-दराज से आए समाज बन्धुजनों द्वारा सराहा गया और अपना योगदान करते हुए बढ़-चढ़कर दान भी किया। कार्यक्रम में शिवपुरी, गुना, झांसी, आगर, सागर, नीमच, उज्जैन, इंदौर, सांवेर, देवास, आरोन, बजरंगगढ़, बीना, मुंगावली, अशोकनगर, ईसागढ़, बदरवास, नरवर, करैरा, बीनागंज, व्यावरा, राजगढ़, ग्वालियर आदि सहित राजस्थान प्रदेश एवं उत्तरप्रदेश से भी हजारों की संख्या में समाज बन्धुओं ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। अंत में आभार प्रदर्शन पंकज दीवान एवं दिनेश हिन्नवार द्वारा व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment