शिवपुरी-नगर पालिका की विभिन्न दुकानें जिन पर संचालित दुकानदारों द्वारा लंबे समय से दुकान का किराया जमा नहीं कराया गया ऐसे सभी दुकानदारों से किराया वसूलने के लिए नगर पालिका सीएमओ केके पटैरिया ने अभियान चलाया और वह स्वयं इसकी शुरूआत करने नपा अमले के साथ नगर पालिका कार्यालय से बाहर निकले। जहां नगरपालिका सीएमओ केके पटेरिया अपनी टीम के साथ नगरपालिका की दुकानो पर बकाया राशि बसूली पर निकले उसमें गांधी मार्केट और वीर सावरकर मार्केट सहित मोती बाबा मंदिर के पास पत्रकार भवन जैसी प्रमुख दुकानें शामिल रही। यहां पर दुकानदारों से दो दिन में प्रीमियम और किराया नगरपालिका में जमा करने की दी हिदायत दी गई है साथ ही यदि किराया तय समय सीमा में जमा नहीं किया तो इन दुकानों में ताला डालने की कार्यवाही की जायेगी, साथ ही जिन दुकानदारों ने किसी अन्य को दुकान किराए पर दी है तब ऐसी दुकानो को चिंहित कर दुकान खाली कराई जायेगी। यहां बताया गया है कि तांगा स्टेंड मार्केट में एक बड़े टेंट व्यवसायी ने भी दुकान का प्रीमियम लगभग पांच लाख रुपए नही जमा किया है उसे भी जल्द प्रीमियम भरने की हिदायत दी गई है साथ ही अगर दुकानदारों द्वारा प्रीमियम या किराया नही भरा तो दुकान निरस्त करने की कार्यवाही भी की जाऐगी। बताया जाता है कि इस किराऐ की वसूल की जाने वाली राशि करीब एक करोड़ से भी अधिक होगी जो मिलने पर नगरीय निकाय के विकास में सहायक साबित होगी। वहीं नगरपालिका की दुकानों पर अनेकों दुकानें अभी तक नीलाम नही हुई है उसकी प्रक्रिया भी की जाएगी जिसमें शेष बचीं दुकानो को अगर नीलाम किया जाता है तो नगरपालिका को आर्थिक रूप से लाभ होगा। इससे नगर पालिका आर्थिक संसाधन जुटाने के लिए अपने प्रयास निरंतर जारी रहेगी। नपा सीएमओ के साथ नगर पालिका अमला भी मौजूद रहा जिन्होंने दुकानदारों को हिदायत व समझाईश दी और निर्धारित तिथि का किराया जमा करने की बात कही।
Tuesday, February 18, 2020
नपा दुकानों की किराया राशि वसूलने सीएमओ ने शुरू किया अभियान
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment