---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 18, 2020

जिला कांग्रेस ने कै.माधौ महाराज की पुर्नस्थापित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शिवपुरी- अंचल की वासियों के लिए बसाहट के रूप में नगर बसाने वाले कै.माधौ महाराज की प्रतिमा बीते 7 वर्ष पूर्व उत्सव हत्याकाण्ड में क्षतिग्रस्त हो गई थी तब से लेकर अब तक माधवचौक वीरान नजर आ रहा था इसके बाद गत दिवस शहर के माधवचौक पर कै.माधौ महाराज की प्रतिमा पुर्नस्थापित की गई है यह मूर्ति यहां स्थापित होने के साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के निर्देशन में जिला कांग्रेस द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अववसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने कहा कि शिवपुरी शहर के निर्माता शहर शिवपुरी को बसाने से लेकर उसके मूलभूत सुविधाओं को बनाने के लिए  अतुलनीय योगदान देने वाले कै.श्रीमंत माधौ महाराज जी की प्रतिमा शहर के माधव चौक चौराहा  पर स्थापित होने से एक बार फिर शहर में रौनक लौटी है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के साथ कै.माधौ महाराज की पुर्नस्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने को लेकर मिष्ठान वितरण भी किया गया और कांग्रेसजनों में पूर्व विधायक गणेश गौतम, सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी प्रहलाद यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र  टेडयि़ा, सिद्धार्थ लड़ा, राजेन्द्र शर्मा, रामकुमार यादव, जगमोहन सिंह सेंगर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित शिवहरेे, रामकुमार दांगी आई टी सेल जिला अध्यक्ष, राकेश जैन, कपिल भार्गव, पुनीत शर्मा, शंकर खटीक, जसराम धाकड़, राजेशबिहारी पाठक, प्रदीप शर्मा, पवन शर्मा, सुरेन्द्र गुर्जर, आशीष शर्मा, मदन देशवारी, छत्रपाल गुर्जर, राजेंद्र शर्मा, सफदर बेग मिर्जा, उत्कर्ष शुक्ला, मुकेश जैन सहित शहर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया।

No comments: