---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 18, 2020

बाल कल्याण समिति ने बालश्रम करते हुए पकड़े बच्चे, दुकानदारों को दी चेतावनी

शिवपुरी-मासूमों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले वह दुकानदार जो बालश्रम के तहत बच्चों से काम कराते है ऐसे दुकानदारों के यहां विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति व बाल संरक्षण अधिकारी के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार औचक छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें कई दुकानों से छोटे-छोटे बच्चों से बालश्रम करतें हुए पाया गया जिस पर बच्चों को वहां से निकालकर उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया गया तो वहीं दुकानदारों को बालश्रम ना करने के लिए समझाईश व चेतावनी भी दी गई। यह कार्यवाही बाल श्रम नियोजन के विरुद्ध अभियान के तहत चलाया जा रहा है जिसमें शिवपुरी जिले में विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी दिनेश सिंह सेंगर एवं बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा तथा चाइल्डलाइन के संयुक्त तत्वधान में शिवपुरी शहर में बाल श्रम के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसमें 6 बालकों को बाल श्रम करते हुए पाया गया जिन्हें अभिरक्षा में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनके परिजनों को सौंपा गया एवं नियोजन करता प्रतिष्ठानों को बालश्रम ना कराने की चेतावनी दी गई। इस दौरान 6 बच्चों को बाल श्रम करते हुए पाया गया तथा तीन बच्चों को भिक्षावृत्ति करते हुए पाया गया। इस कार्यवाही में विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी दिनेश सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश शर्मा, आरक्षक राकेश परिहार, आरक्षक हर्ष झा, आरक्षक चेतन बंसल तथा चाइल्ड लाइन की ओर से संगीता, समीर खान, विनोद परिहार, हिम्मत रावत आदि शामिल रहे। इस अभियान में जिन दुकानों पर बच्चे बालश्रम करते हुए पाए गए उनमें शहर की गोयल रेडिमेड स्टोर, पारसनाथ रेडीमेड दुकान टेकरी बाजार, पारसनाथ साड़ी सेंटर टेकरी बाजार, चाऊमीन डोसा सेंटर नीलगर चौराहा सीताराम कुशवाहा हलवाई दुकान पोहरी चौराहा शामिल रहे।

No comments: