---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 13, 2020

वक्फ कमेटी की संपत्तियों का संरक्षण किया जाएगा : अफसर खान


जिला वक्फ कमेटी में अफसर खान ने उपाध्यक्ष
शिवपुरी- पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की विशेष पहल और म.प्र. अल्पसंख्यक विभाग एवं वक्फ मंत्री आरिफ अकील की अनुशंसा पर शिवपुरी जिला वक्फ कमेटी का नवीन गठन किया गया है जिसमें अफसर खान उर्फ ढप्पे भाई को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अफसर खान को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके ईष्टमित्रों ने बधाईयां दी है। उपाध्यक्ष बनने पर जिला वक्फ कमेटी के अफसर खान ने बताया कि वह नये दायित्व के बाद जिला वक्फ कमेटी की संपत्तियों के संरक्षण का प्रयास करेंगें और कमेटी को आगे ले जाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्य से कार्य करेंगें। जिला वक्फ कमेटी में अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद हसन को अध्यक्ष बनाया गया है उपाध्यक्ष फिरदौस खान नरवर को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा हसीन अहमद कुर्रेशी सचिव, दिलशाद मोहम्मद सिद्दीकी सह सचिव, तवरेज कुर्रेशी कोषाध्यक्ष, सादिक मोहम्मद एडवोकेट को सदस्य, जावेद खान करैरा सदस्य, जीशान अहमद खान सदस्य, आफाक खान सदस्य एवं काजी सलमान खान कोलारस को सदस्य मनोनीत किया गया है। जिला वक्फ कमेटी के मनोनयन पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, अतीक शिवानी, जिनेश जैन, जहांगीर खान, एड.विजय तिवारी, रमेश बंजारा, सिद्धार्थ लढ़ा, रफीक खान, ज्ञानप्रकाश जैन, अनीस खान, समीर पाशा, जफर खां, साबिर कंषाना, कय्यूम खान, अलीम खां, आजाद खान नेताजी, सिद्दीकी खान, अफजल खां पूर्व पार्षद, अजमेरी राईन, भल्ला कारपेंटर, विजय शर्मा, घुरू राईन, शकील राईन, आरिफ मास्टर, शाकिर कारपेंटर, मूसा ख्शान, अमर सिंह प्रजापति आदि ने बधाई एवं शुभकामनाऐं दी है।

No comments: