---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 13, 2020

किसान नाडेप एवं कम्पोस्ट खाद तैयार कर खेतों में डाले. विधायक श्री जाटव

इफ को जल विलेय उर्वरक उपयोग एवं मृदा पुनरोद्वार संगोष्ठी सम्पन्न
शिवपुरी-इफ को के तत्वाधान में कृषिए सहकारिता एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सहयोग से जल विलेय उर्वरक उपयोग एवं मृदा पुनरोद्धार संगोष्ठी गुरूवार को सेवा सहकारी समिति मर्याण्टोडा पिछोर में आयोजित की गई। संगोष्टी में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक करैरा जसवंत जाटव मौजूद रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता उपायुक्त सहकारी संस्थाए दिनेश चौरसिया ने की तथा विशेष अतिथि के रुप मे उपसंचालक कृषि यू.एस.तोमर, महा प्रबन्धक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या.वाई.के.सिंह एवं उपमहाप्रबन्धक इफ्को ग्वालियर एस.व्ही.सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी इफ को मुरैना रुपेन्द्र कुमार महोलिया आदि उपस्थित थे। संगोष्ठी में वैज्ञानिको ने कृषि, कृषि यंत्र आदि की तकनीकी जानकारी देते हुए खेती को लाभ का धन्धा बनाने की समझाइस दी।
संगोष्ठी में विधायक करैरा जसवंत जाटव ने किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसान उन्नत तकनीकी इस्तेमाल कर खेती को अधिक लाभकारी बनायें। उन्होने कहा कि टपक सिंचाई पद्धति अपनाकर कम पानी एवं कम खाद में अधिक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। उन्होने किसानों को समझाईस दी कि वह अपने जानवरो के गोबर से नाडेप खाद बनाये या गोबर गैस लगवाकरए रसोई के लिए गैस एवं खेत के लिए खाद तैयार करें। कम्पोस्ट खादो का उपयोग करने से पैदावार बढेगी तथा रासायनिक उर्वरको का खर्च भी कम होगा। संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि इफ को ग्वालियर के उप महाप्रबन्धक ने किसानो को सम्बोधित करते हुए इफको द्वारा शिवपुरी जिले मे चलाई जा रही गतिविधियो के बारे मे तथा इफको के उत्पाद एवं कृषको के लिए उनके महत्व के बारे मे विस्तार से बताया। कार्यक्रम मे उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉण् मुकेश भार्गव ने किसानो को रबी फ सलो मे खरपतवार नियंत्रण पर विस्तार से बताया। वैज्ञानिक डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह ने किश्मो के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि अच्छी किश्मो का उपयोग करना चाहिए कार्यक्रम मे इफ को एमसी के विजय द्विवेदी ने कीटनाशक दवाईयो के बारे मे विस्तार से बताया।

No comments: