शिवपुरी-नगर पालिका के खाली पड़े फायर स्टेशन के स्थान पर एक ओर जहां आए दिन नशेड़ी अपना कब्जा जमाए रहते थे तो वहीं इससे वहां के आसपास का माहौल भी काफी गंदा रहता था ऐसे में नगर पालिका के इस रिक्त भवन के आसपास पौधे रोपकर वहां उस माहौल को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण की अनूठी पहल शहर के जागरूक नागरिकों एवं सेवाभावी संस्था जानकी सेना द्वारा की गई। यहां जानकी सेना के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत द्वारा अपनी ओर से संस्था के अन्य सहयोगियों के द्वारा यहां पौधरोपण किया गया। जिसमें
नगर पालिका के खाली पड़े भवन से नशेडिय़ों का यहां से कब्जा हटेगा और जानकी सेना द्वारा किया गया वृक्षारोपण यहां फलदार व छायादार पेड़ बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगें। इसके अलावा यहां रोपे गए पौधों की सुरक्षा का जिम्मा भी जानकी सेना के सदस्य ही उठाएंगे और इसीलिए यहां सुरक्षा के लिए लिहाज से ट्रिगार्ड भी लगाए गए है। इस पौधरोपण के अवसर पर जानकी सेना के सदस्यों में पर्यावरण बाबा बृजेश तोमर, पार्षद पवन शर्मा, विक्रम सिंह रावत, गोविंद रावत, कल्लू शर्मा, शुभम शर्मा, अजय सिंह, संजय रावत आदि शामिल हुए।

No comments:
Post a Comment