---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 6, 2020

जीवन में श्रेष्ठ भक्ति ही ईश्वर के द्वार खोलती है : डॉ.गिरीश जी महाराज

श्रीबांकड़े मंदिर पर अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा में  बताया भक्ति का महत्व
शिवपुरी- मनुष्य जीवन जीने के लिए आवश्यक है कि जीवन के उद्देश्य को जाने और यह तभी संभव है कि जब मनुष्य इस संसारी युग में अपने जीवन को श्रेष्ठ रूप से जीए और यह जीवन जीने का श्रेष्ठ पद्वति श्रीमद् भागवत कथा सिखाती है जहां प्रभु के अलौकिक दर्शन, जीवन का मार्गदर्शन और सद्कार्य करते हुए श्रेष्ठ भक्ति ही ईश्वर के द्वार खोलने का कार्य करती है इसलिए जीवन में इन्हें अपनाऐं और प्रभु के द्वार पाने के लिए अपने जीवन को भी श्रेष्ठ बनाऐं तभी श्रेष्ठ भक्ति को आप सार्थक कर सकेंगें। उक्त उद्गार प्रकट किए प्रख्यात श्रीमद् भागवत कथा मर्मज्ञ डॉ.गिरीश महाराज ने जो स्थानीय श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पर आयोजित अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा प्रसंग के द्वितीय दिवस पर आयोजित कथा का वृतान्त श्रवण करा रहे थे। इस दौरान कथा प्रारंभ से पूर्व आचार्य गिरिराजी जी महाराज द्वारा सर्वप्रथम कथा के मुख्य यजमान श्रीमती गायत्री-रामकुमार शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत पूजन कराया गया तत्पश्चात अन्य यजमानों के द्वारा कथा पूजन के साथ श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस की कथा प्रारंभ हुई। शहर के प्रसिद्ध प्राचीन स्थल श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पर अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का भव्य आयोजन 5 से 12 फरवरी तक किया गया है। कथा आयोजक श्री बांकड़े बिहारी भागवत सेवा समिति एवं श्रीबांकड़े बिहारी शिक्षा एवं विकास समिति शिवपुरी के तत्वाधान में इस आयोजन में धर्मलाभ प्राप्त करने वाले सैकड़ों धर्मप्रेमीजन भी शामिल है जो भगवान की विभिन्न लीलाओं के स्वरूप बनकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है इनमें आर.एन.सिंह, कृपाल सिंह तोमर, सुरेश दुबे, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, सुरेश अग्रवाल, मोहन गर्ग, सूबेदार सिंह कुशवाह मुन्नाराजा, मुकेश सिंह चौहान, रोहिणी अवस्थी, ज्ञानेश माथुर, गजेन्द्र सिंह किरार, विजय गुप्ता, जगदीश राठौर, राकेश गुप्ता, केशव सिंह तोमर, रमेश श्रीवास्तव, आदि भी कथा में विभिन्न प्रसंगों के यजमान बनकर पुण्यलाभार्थी बने है। कथा का सीधा प्रसारण आस्था भजन चैनल के माध्यम से भी प्रसारित किया जा रहा है जो सभी श्रद्धालुजन कथा स्थल पर ना पहुंच सके वह घर बैठकर भी सीधे प्रसारण के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा का धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। समस्त धर्मप्रेमीजनों से श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सपिरवार शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।

No comments: