शिवपुरी-बच्चों में नैतिकता का वास हो और वह सर्वधर्म समभाव की भावना से प्रेरित रहे इसे लेकर समाजसेवी संस्था जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका शिवहरे सचिव श्रीमती नीलम शिवपुरी द्वारा संयुक्त रूप से संस्था की अन्य पदाधिकारियों श्रीमती आशु अग्रवाल, श्रीमती रानी गोयल, श्रीमती सुधा गुप्ता, श्रीमती तनुजा गर्ग, श्रीमती संध्या अग्रवाल, श्रीमती कुसुमलता राठौर, श्रीमती नंदा खण्डेलवाल, श्रीमती भारती सोनी, श्रीमती सुमन शिवहरे, श्रीमती नीतू शिवहरे, श्रीमती रिजवाना, श्रीमती भारती जैन, श्रीमती कमलेश सक्र्सैना, श्रीमती संध्या मित्तल, श्रीमती रश्मि गोयल, श्रीमती स्मिता सिंघल एवं श्रीमती राजकुमारी जैन के साथ मिलकर नैतिकता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चो को एक साथ नैतिकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा संस्था की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका शिवहरे ने नैतिकता के बारे में समझाते हुए बताया कि आज के समय में हरेक व्यक्ति में नैतिक मूल्यों का होना जरूरी है और यदि इसकी शुरूआत ही बच्चों के जीवन से की जाए तो समझा जा सकता है कि इन नैतिक मूल्यों का समावेश बच्चों में बचपन से ही जाएगा। नैतिकता शपथ के उद्देश्य को बताते हुए श्रीमती प्रियंका शिवहरे ने बताया कि बच्चों में ईमानदारी की भावना जागृत करना और उन्हें ईमानदारी बताने के लिए हॉनेस्टी शॉप भी लगाई गई जिसमें बिना दुकानदार के छात्रों द्वारा सामान खरीदी की और ईमानदारी के साथ उसका वास्तविक मूल्य वहां रखी पेटी में डाले व शेष बचे हुए पैसे स्वयं द्वारा उठा लिए गए। इस अवसर पर बच्चों के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा संस्था द्वारा प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के हजारों बच्चों ने नैतिकता की शपथ ली और उसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।
Thursday, February 6, 2020
जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा संस्था द्वारा बच्चों को दिलाई नैतिकता की शपथ
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment