अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा में श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पर उत्साह से मना श्रीकृष्ण जन्म
शिवपुरी-शहर से 8 किमी दूर प्राचीन श्रीबांकड़े हनुमान मंदिर पर आयोजित अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें प्रसंग में आज भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया और प्रभु जन्म को लेकर व्यासपीठ से प्रख्यात भागवताचार्य डॉ.गिरीश जी महाराज ने कहा कि आज के समय में भगवान ने भी हरेक प्राणियों के कल्याण के लिए विभिन्न रूपो में जन्म लिया है भले ही हम भगवान को पहचानें नहीं लेकिन वह अपने भाव से जन्म लेकर प्राणियों का कल्याण करते है और उनका संहार भी करते है ताकि वह प्राणी अपने कर्मों का भोग करे और उसका पुण्य-प्रताप अथवा किए हुए कर्मों की सजा भी उसे यही मिले। डॉ.गिरीश जी महाराज के श्रीकृष्ण जन्म कथा का वृतान्त जैसे ही श्रवण कराया गया एक टोकरी में भगवानश्री के अवतार के रूप में कथा यजमान रामकुमार शर्मा एक अबोध बालक को सिर पर रखकर कथा पाण्डाल में पहुंचे जहां हरेक धर्मप्रेमीजन इस प्रभु स्वरूप का आर्शीवाद लेने के लिए आतुर हुए और उत्साह व उल्लास के साथ श्रीबांकड़े मंदिर पर आयोजित कथा में श्रीकृष्ण जन्म मनाया गया। इस दौरान मावा-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया तो वहीं भगवान के जन्म अवसर पर खेल-खिलौनों का भी वितरण किया गया। कथा आयोजक श्री बांकड़े बिहारी भागवत सेवा समिति एवं श्रीबांकड़े बिहारी शिक्षा एवं विकास समिति शिवपुरी के तत्वाधान में इस आयोजन में धर्मलाभ प्राप्त करने वाले सैकड़ों धर्मप्रेमीजन भी शामिल है जो भगवान की विभिन्न लीलाओं के स्वरूप बनकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है इनमें आर.एन.सिंह, कृपाल सिंह तोमर, सुरेश दुबे, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, सुरेश अग्रवाल, मोहन गर्ग, सूबेदार सिंह कुशवाह मुन्नाराजा, मुकेश सिंह चौहान, रोहिणी अवस्थी, ज्ञानेश माथुर, गजेन्द्र सिंह किरार, विजय गुप्ता, जगदीश राठौर, राकेश गुप्ता, केशव सिंह तोमर, रमेश श्रीवास्तव, आदि भी कथा में विभिन्न प्रसंगों के यजमान बनकर पुण्यलाभार्थी बने है। कथा का सीधा प्रसारण आस्था भजन चैनल के माध्यम से भी प्रसारित किया जा रहा है जो सभी श्रद्धालुजन कथा स्थल पर ना पहुंच सके वह घर बैठकर भी सीधे प्रसारण के माध्यम से श्रीमद् भागवत कथा का धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment