---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 9, 2020

'निर्मल मन जन सो मोहि पावाÓ : आचार्य प्रहलाद महाराज

श्रीमंशापूर्ण मंदिर पर कथा में आचार्यश्री ने किया ध्रुव और प्रहलाद चरित्र का किया उल्लेख, आज श्रीकृष्ण जन्म मनाया जाएगा

शिवपुरी-'निर्मल मन जन सो मोहि पावाÓ अर्थात् यदि हम लोग भी अपने मन को निर्मल बनाएं और भगवान की भक्ति करें साथ ही यथासंभव प्राणी मात्र की सेवा करें तो हमें भी भगवान की प्राप्ति हो सकती है अब विषय यही है कि हमारा मन निर्मल हो कैसे, इसलिए ध्यान रखें प्रभु के आसक्त होकर ही पूजा-उपासना करें और अपने मन को साफ-स्वच्छ बनाए रखें, ईश्वर का ध्यान करते समय मन के अंंर्तभाव में कोई और ख्याल आना भी नहीं चाहिए तभी निर्मल मन बन सकेगा। निर्मल मन का यह भाव बताया आचार्य प्रहलाद जी महाराज ने जो स्थानीय श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर राठौर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस पर आयोजित कथा प्रसंग को उपस्थित श्रद्धालुजनों को श्रवण करा रहे थे। इस दौरान श्रीमद् भागवत कथा में श्री मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर पर वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध आचार्य श्री प्रहलाद जी महाराज ने उपरोक्त चौपाई के संदर्भ में बोलते हुए श्रद्धालु श्रोताओं को उदाहरण देकर समझाया जैसे भगवान के परम भक्त ध्रुव और प्रहलाद का हृदय निर्मल था और उन्हें भगवान की प्राप्ति हुई, इसी प्रकार से यदि हम लोग भी अपने मन को निर्मल बनाएं और भगवान की भक्ति करें साथ ही यथासंभव प्राणी मात्र की सेवा करें तो हमें भी भगवान की प्राप्ति हो सकती है। आर्चाश्री ने कहा कि अब विषय यही है कि हमारा मन निर्मल हो कैसे हो इसे लेकर तुलसीदास जी ने लिखा है, 'तुलसी कली के पाप को धो लो छूटे ना रंग, के छूटे हरि नाम सो के छूटे सत्संगÓ इसलिए यथासंभव हो खुद को सत्संग से जुड़े रखें और हरी नाम स्मरण के साथ-साथ जीवन के कर्तव्यों का यथासंभव पालन करते रहें, आज की कथा में भगवान श्रीराम का जन्म एवं श्री कृष्ण जन्म को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान राठौर परिवार सहित अन्य आसपास के श्रद्धालुजन व समाजजनों ने अपनी उपस्थिति देकर कथा का धर्मलाभ प्राप्त किया।

No comments: