---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, February 9, 2020

सुविधा नहीं दुविधा साबित हो रही एनएचएआई की फास्टटैग व्यवस्था

फास्ट टैग कार्ड में बैंलेंस होने के बाद भी टोलकर्मी वसूल रहे दोगुना टैक्स, व्यवस्थाओं की खामियों से अनिभज्ञ एनएचआई

शिवपुरी- केन्द्र सरकार ने जनता की टोल पर लगने वाली भीड़ और मचने वाले उपद्रव को लेकर ऐसी व्यवस्था वर्ष 2020 से की जिसे फास्टटैग नाम दिया गया और इस फास्टटैग को लगवाने के बाद कोई भी चार पहिया वाहन चालक को उसे टोल से गुजरते वक्त किसी प्रकार की लाईन में नहीं लगना और ना ही किसी से कोई विवाद करना सीधा टोल पर पहुंचते समय ही फास्ट टैग से पैसा कटेगा और वाहन चालक अपने गतंव्य की ओर आगे निकल जाएगा। लेकिन यह जनहित की व्यवस्था सुविधा के रूप में मिलने के बाद भी आज कई उपभोक्ता इस फास्टटैग व्यवस्था से दु:खी व पीडि़त हो रहे है क्योंकि फास्टटैग का जब कार्ड बनवा लिया तो कोई भी वाहन चालक हो वह कतार में नहीं जाएगा और बिना लाईन के किसी भी लेन से गुजरेगा लेकिन जब एनएचएआई के इन टोलों से कई वाहन गुजरते है तो शिकायतें मिल रही है कि कई जगह टोलकर्मी फास्टटैग होने के बाद भी उन्हें रोक रहे है और जबरन मनमाना दोगुना शुल्क वसूल रहे है जिससे वह एक ओर जहां अपना राजस्व का ग्राफ बढ़ाने का दंभ भर रहै तो वहीं दूसरी ओर आमजन की भावनाओं से यह सरेआम खिलवाड़ हो रहा है जो लगातार एक नहीं बल्कि दो- प्रकार के टैक्स और जबरन मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य का शिकार हो रहे है।

इस तरह उजागर हुआ मामला, फास्टटैग होने के बाद भी वसूला गया दोगुना टोल टैक्सइसका जीता जागा प्रमाण बीते रोज शिवपुरी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी राजकुमार गुप्ता निवासी ऋषि मैरिज गार्डन शिवपुरी रहे जिनके पास फोर्ड इको स्पोर्ट कार है और वह अपनी कार में बकायदा केन्द्र सरकार के नियम निर्देशों का पालन करते हुए फास्ट टैग भी लगवाए है और जब वह बीते रोज अपनी कार से इंदौर-झाबुआ मार्ग पर जा रहे थे कि तभी एक टोल आया जिस टोल से गुजरते समय वह बेफिक्र थे कि फास्टटैग लगा और उसमें पर्याप्त बैंलेस भी है तब वह सीधे बिना किसी लाईन के फास्टटैग वाली लेन से होकर गुजरे लेकिन तभी उन्हें टोलकर्मियों द्वारा बैरीकेट के समीप रोक लिया गया और जब टोलकर्मियों को फास्टटैग बैंलेस के बारे में बताया तो उन्होंने नकार दिया और जबरन वाद-विवाद व एक प्रतिष्ठित व्यवसाई के साथ सरेआम अभद्रता की गई हालांकि बाद में स्वयं उपभोक्ता राजकुमार गुप्ता की जब टोलकर्मियों ने बात नहीं सुनी तो उन्हें जबरन दोगुनी टोल के द्वारा वसूली गई राशि को देकर ही अपने गतंव्य की ओर रवाना होना पड़ा।

व्यवस्थाओं में सुधार करें एनएचएआई अन्यथा विरोध का करना पड़ सकता है सामनायह तो एक मिला हुआ उदाहरण हम देख सकते है लेकिन ऐसे ही अनेकों उदाहरण इस देश के विभिन्न टोलों पर देखने को मिल जाऐंगें। जहां एनएचएआई के यह टोलकर्मी अपनी मनमानी कर रहे है और प्रतिष्ठित लोगों से जबरन अभद्रता करते हुए उनसे दोगुना शुल्क वसूल रहे है। इस ओर एनएचएआई विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आमजन ऐसे ही शोषण का शिकार होता रहेगा तो एक दिन यही टोल जनता के लिए सिरदर्द बनकर बंद होने की कगार पर भी आ जाऐंगें। इस मामले में एनएचएआई के जिम्मेदार अधिकारियों से भी आमजन ने आग्रह किया कि वह अपने विभाग की इन व्यवस्थाओं में सुधार करें अन्यथा किसी दिन जनता के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

इनका कहना है-हम तो अपने चार पहिया वाहन में फास्टटैग लगवाए थे और उसमें बैंलेंस भी था लेकिन जब इंदारै-झाबुआ मार्ग से गुजर रहे थे कि वहां स्थित एक टोलकर्मी ने हमारी एक ना सुनी और विवाद व बहस करते हुए एक ओर जहां हमारा समय बर्बाद किया तो वहीं हमारे मान-सम्मान को भी ठेस पहुंची इसके अलावा दोगुना टोल टैक्स हमसे वसूला गया। इस मामले की शिकायत हमनें एनएचएआई को हेल्पलाईन के माध्यम से शिकायत कर दी है लेकिन एनएचएआई को अपनी व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए अन्यथा ऐसे फास्टटैग की जो जनता के लिए सुविधा हो वह दुविधा बनें उसे तो बंद ही कर देना चाहिए।
राजकुमार गुप्ता
व्यावसाई, शिवपुरी

No comments: