---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 10, 2020

शहीदों की स्मृति नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ

के.के आर क्रिकेट क्लब जीता पहला मुकाबला

शिवपुरी-पुलवामा शहीदों की स्मृति में शहर के तात्याटोपे पोलो ग्राउण्ड में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ एसडीओपी शिव सिंह भदौरिया, कोतवाली टीआई बादम सिंह यादवए यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव, भाजपा के जिला मंत्री कपिल जैन पत्ते वालों के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया गया। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात क्रिकेट मैच के खिलाडि?ों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया और टॉस करके खेल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसडीओपीए टीआईए यातायात प्रभारीए जिला मंत्री द्वारा मैच खेलकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन भी किया। तत्पश्चात पहला मैच इंडिया क्रिकेट क्लब वर्सेस केण्के आर द्वारा खेला गया जिसमें केकेआर द्वारा टॉस जीतकर पहले फिल्डग करने का निर्णय लिया। जिसमें पहले बल्ले बाजी करते हुए इंडिया क्रिकेट क्लब ने 122 रन बनाए। जिसमें दूसरी बल्ले बाजी करते हुए केण्के द्वारा 5 ऑवर 3 बॉल में मैच जीत दर्ज कराई। जिसमें केण्के आर क्रिकेट  सागर यादव ने 37 रन और एक विकेट लेकर जिसमें उनको मैन ऑफ द मैच की सीरिज प्रदान की गई। वहीं दूसरा मैच फि जीकल और झोंक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। मैच की कॉमेंन्ट्री गिरीश मिश्रा मामाए कमल सिंह बाथम शेरा द्वारा की गई। इस अवसर पर पूर्व सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर ओपी शर्मा,राजेश जैन राजू, लालू शर्मा, राजकुमार शर्मा, निहाल कोड़े, सागर यादव, संजय रावत, राजा रावत, नेपाल सिंह, कुक्कू वैभव एवं इसके अलावा अनेकों लोग उपस्थित थे।

No comments: