---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, February 10, 2020

महेन्द्र प्रताप मेमोरियल में द्वितीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता आयोजित

तीन वर्गोँ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दम, विजेता होने पर जीते पुरूस्कार

शिवपुरी-अपने पिता की चिर-स्मृतियों को संजोते हुए ईस्र्टन हाईट्स विद्यालय के संचालक सुबोध-श्रीमती नीलम अरोरा द्वारा प्रतिवर्ष पूज्य पिता की स्मृति में रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयेाजन किया जाता है। इसी क्रम में एक बार फिर सोमवार को यह प्रतियोगिता स्थानीय वीर सावरक पार्क में आयोजित की गइ जिसमें विभिन्न स्कूलों के स्केटिंग में भाग लेने वाले बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना दम दिखाया। इन बच्चों का मनोबल ईस्र्टन हाईट्स विद्यालय के संचालक सुबोध अरोरा ने बढ़ाया और यह प्रतियोगिता बच्चों के भावी भविष्य के लिए उपयोगी साबित होगी इसका विश्वास दिलाया। स्केटिंग में विजयी प्रतिभागियों को स्व.महेन्द्र ्रप्रताप स्मृति पुरूस्कार प्रदान किए गए जो विभिन्न वर्गोँ में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में ईस्टर्न हाईट्स स्कूल, गणेशा ब्लेस्ड स्कूल, गीता पब्लिक स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, हैप्पीडेज स्कूल, जीके हैरीटेज स्कूल एवं अन्य विद्यालयों के बच्चों ने भी भाग लिया।

यह रहे विजयी प्रतिभागी

महेन्द्र प्रताप स्मृति में आयोजित रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई जिसमें अण्डर 8 बालक वर्ग में प्रथम मीत शर्मा ईस्र्टन हाईट्स स्कूल, द्वितीय ओजस वर्मा जीके हेरीटेज स्कूल, तृतीय दोजित सिंह केन्द्रीय विद्यालय रहे, बालिका वर्ग में प्रथम अमिका कुलहारिया ईवॉन स्कूल, द्वितीय जीश्रा मित्तल ईस्र्टन हाईट्स व तृतीय ईहाना भार्गव ईस्र्टन हाईस्ट्स स्कूल रही। अण्डर 11 बालक वर्ग में प्रथम प्रशांत ईस्र्टन हाईट्स, द्वितीय गौरी शर्मा हैप्पीडेज स्कूल, तृतीय परम ईस्र्टन हाईट्स रहे जबकि बालिका वर्ग में प्रथम मान्या मंगल ईस्र्टन हाईट्स, द्वितीय अनुष्का धाकड़ गणेशा ब्लेस्ड व तृतीय अक्षिता भार्गव ईस्र्टन हाईट्स स्कूल रही। अण्डर 14 वर्ग में प्रथम मनन नागपाल ईस्र्टन हाईट्स, द्वितीय वंश शर्मा ईस्र्टन हाईट्स व तृतीय अनुज यादव गीता पब्लिक स्कूल रहे, बालिका वर्ग में प्रथम तेजस्विनी ओझा ईस्र्टन हाईट्स, द्वितीय देवांशी गर्ग ईस्र्टन हाईट्स एवं तृतीय अवनि गीता पब्लिक स्कूल रही।

No comments: