आवश्यक वस्तुओं के तहत खुली मेडीकल दुकानें, लोगों ने दूरी बनाकर की खरीदारी, संक्रमित जगह भी नपा ने कराया सेनिटाईजरÓ
शिवपुरी-कोरोना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के नाम जारी संबोधन में जनता कफ्र्यू को बढ़ाते हुए और 21 दिनों का कफ्र्यू लॉक डाउन का ऐलान किया गया। इस लॉक डाउन के ऐलान होते ही लोगों में अफरा.तफरी का माहौल निर्मित हो गया और कई लोगों ने अपने संपर्कों के माध्यम से दुकानदारों को फोन लगाकर जरूरती सामान की खरीदी ही रात में कर डाली। वहीं 21 दिन के कफ्र्यू के बाद शिवपुरी शहर ही नहीं बल्कि संपूर्ण जिला बुधवार को पूरी तरह से बंद नजर आया। यहां पुलिस भी चौकसी के तौर पर तैनात रही और खुली हुई दुकानों को बंद कराया। हालांकि लगे कफ्र्यू के बीच बुधवार को प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर आवश्यक रूप से मेडीकल दुकानों को खुलवाया और लोगों ने भी इस दौरान करोनो वायरस के लक्ष्णों को ध्यान में रखते हुए दूरी बनाकर खरीददारी की। बाबजूद इसके प्रशासन पूरी तरह से लॉक डाउन को लेकर सतर्कता बरतता रहा।

No comments:
Post a Comment