---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 25, 2020

जिला प्रशासन के आदेश के तहत कफ्र्यू में आमजन के लिए नई व्यवस्था इस प्रकार रहेगी, परेशानी आए तो यहां करें शिकायत

शिवपुरी- जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी और उसके विक्रय को लेकर नियम निर्देश जारी किए गए है जिसमें जन सामान्य के लिए कफ्र्यू के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें सब्जी, फल, दूध, किराना एवं मेडीकल जैसी जरूरती सुविधाऐं उपलब्ध रहेंगी लेकिन इनके लिए निर्धारित समयावधि भी तय की गई जिसके तहत जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं सब्जी, दूध, किराना आदि की खरीदारी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए है जिसमें सब्जी मण्डी एवं फल प्रात: 7 से 10 बजे तक, ठेले से मोहल्लो व वार्डों में सब्जी विक्रय प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक एवं किराना दुकानें नहीं खुलेंगी लेकिन होम डिलेवरी प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक होम डिलीवरी की जा सकती है। दूध वार्डवार घर-घर प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक विक्रय किया जाएगा।

यदि कोई परेशानी आए तो यहां करें शिकायत

जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति हेतु जो नियम निर्देश दिए गए है यदि उनका पालन नहीं हो रहा या कोई परेशानी है तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी तैनात किए गए जिन्हें दूरभाष पर शिकायत कर अपनी समस्या का समाधान आमजन करा सकते है। इसके लिए दूध विक्रय संबंधी समस्याओं को लेकर मोबा.9827753832 श्री आनन्द पर संपर्क किया जा सकता है इसके अलावा फल,सब्जी एवं किराना संबंधी शिकायतों के लिए एसडीएम अतेन्द्र सिंह गुर्जर मोबा.9993635444, तहसीलदार भूपेन्द सिंह कुशवाह मोबा.9575062333 व नायब तहसीलदार पवन चंदौलिया मोबा.9111746041 पर संपर्क किया जा सकता है।
कफ्र्यू को ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

No comments: