---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, March 25, 2020

कफ्र्यू को ध्यान में रखते हुए चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस



शिवपुरी-जनता कफ्र्यू के दौरान एकाएक एक संधिग्ध मरीज दीपक शर्मा में जब कोरोना के लक्षण नजर आए तो पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की सुरक्षा को धयन में रखते हुए शिवपुरी शहर में कफ्र्यू लगा दिया। जिसे ध्यान में रखते हुए कोतवाली टी आई बादाम सिंह यादव और यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव लगातार पौलुस बल के साथ सुरक्षा में तैनात रहे और पूरा पुलिस बल नगर में जगह जगह सर्चिंग कर घरों से बाहर लोगो को देखते रहे और जो बाहर मिले उन्हें घर भेजा और जो नही उन्हें डंडे दिखाकर घर भेजा गया।

खुली मेडीकल दुकानें, लोगों ने दूरी बनाकर की खरीदारी

कोरोना वायरस को लेकर एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदेश के बाद बंद के रूप में कफ्र्यू का असर देखने को मिला तो वहीं जिला प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल दवाओं की खरीदी के लिए मेडीकल दुकानों को संचालित करने के लिए खोल दिया गया। इसके साथ ही लोगों ने भी कोरोना वायरस के लक्ष्णों को ध्यान में रखते हुए मेडीकल दुकानों पर लगी भीड़ ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए एक-एक ग्राहक से करीब 3 से 6 फिट की दूरी बनाए रखी। जिसे आमजन द्वारा भी सराहा गया। इस दौरान पूरे समय पुलिस भी तैनात रही ताकि किसी भी तरह से लोगों की भीड़ इकठ्ठी ना हो और लोग अपनी जरूरतों के अनुसार मेडीकल की खरीदारी कर सके। इसके साथ ही शहर के कोर्ट रोड़ पर जब एक ऊषा मेडीकल खुली तो धीरे-धीरे शहर की अन्य मेडीकल दुकानों से भी शटरों का पर्दा उठने लगा अैर कई मेडीकल संचालकों ने अपनी दुकानें खोल ली। हालांकि इन दुकानों के लिए जिला प्रशासन द्वारा क्या गाइर्डलाईन तय की गई है इस बारे में जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।


दूध डेरी पर लगी लोगो की भीड़

जनता कफ्र्यू के दौरान जब कोरोना को लेकर रोज की भांति आज एक दूध डेरी दुकानदार ने अपनी दुकान खोली तो यह दुकान खुलते ओर खुले की जानकारी मिलते ही लोगो की भीड़ यहां जुटने लगी। रोज की जरूरतों की सामग्री में दूध की आवश्यकता हरेक व्यक्ति को पड़ती गया ऐसे में दूध लेने के लिए लोगो ने कोरोना के नियम निर्देशो की भी परवाह नही की और जल्दी जल्दी दुकान बन्द होने के पहले ही लोग दूध लेना चाह रहे थे। जब दूध देरी खुले की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगो को खदेड़ा और दूध डेरी को भी बंद कराया। हालांकि यह दूध लेने आये हुए लोग मुँह पर सुरक्षा की दृष्टि से मास्क जरूर लगाएं हुए थे लेकिन एक दूसरे से दूरी बिल्कुल नही थी जिस पर पुलिस ने इन्हें वहां से भगाया।

No comments: