शिवपुरी- कोरोना वायरस को लेकर जनता की सेवा में कार्यरत पुलिस बल में भी पीडि़त मानवता के प्रति सहृदय की भावना जागृत है। इसका प्रमाण देखने को मिला टीआई कोतवाली बादाम सिंह यादव में जो इस दौरान कोरोना वायरस को लेकर भ्रमण कर रहे थे कि तभी उन्हें एक दिहाड़ी मजदूर परिवार के साथ एक छोटी सी दुकान में दुबका हुआ था तभी टीआई बादाम सिंह ने दरियादिली दिखाते हुए एक फल विक्रेता से केले खरीदकर इस परिवार को प्रदान किए और दिहाड़ी मजदूरी ने फल प्राप्त करते हुए अपनी मुस्कान से टीआई के इस कार्य की प्रशंसा की।
दूरस्थ ग्रामीण में पहुंची कोरोना वायरस की जांच टीम
कोरोना वायरस को लेकर जब जांच टीम को जानकारी मिली कि शहर के ग्राम बांसखेड़ी में भी बाहर से लोग आए है तो इस पर टीम बांसखेड़ा ग्राम पहुंची और यहां कोरोना वायरस के लक्ष्ण को ध्यान में रखते हुए टीम तलाश में जुट गई। लेकिन यहां टीम को कोई मिला तो नहीं बाबजूद इसके टीम वहां मौजूद रही और इस दौरान हाईवे रोड़ से गुजरने वाले लोगों को भी रोका गया और उनके कोरोना वायरस को लेकर जांच भी की गई। इस दौरान ग्राम के आसपास कोरोना वायरस की टीम को देखकर लोग भी अपने घरो में भी दुबके रहे और किसी ने रोड़ तक आने की व्यवस्था नहीं की।
कोरोना वायरस का प्रभाव नवरात्रा में मंदिर नहीं घर पर ही की हवन-पूजन
कोरोना वायरस को लेकर एक ओर जहां चैत्र नवरात्रा का आगमन बुधवार को हुआ। लेकिन कोरोना वायरस को लेकर नवरात्रि के समय मंदिरों पर भक्त नहीं पहुंच सकें, क्योंकि मंदिरों पर कपाट पूरी तरह कोरोना वायरस के चलते बंद हुए। वहीं कई लोगों ने नवरात्रा के अवसर पर घरों पर ही पूजा-अर्चना की गई और हवन-यज्ञ के माध्यम से लोगों ने कोरोना वायरस के संकट को दूर करने की प्रार्थना की तो वहीं लोगों ने घरों पर ही विधि-विधान से नवरात्रा स्थापना की गई। आर्य समाज द्वारा इस दौरान घर-घर हवन यज्ञ कर नवरात्रा के अवसर पर पूजन किया।



No comments:
Post a Comment