प्रशासनिक व्यवस्था के तहत रोजमर्रा की जरूरतों का वितरण हुआ पुलिस निगरानी में
शिवपुरी-बार-बार प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है बाबजूद इसके लोग सचेत नहीं हो रहे और जब को संक्रमित मरीज सामने आता है तो पूरा क्षेत्र और शहर कोरोना के संक्रमण से स्वयं को बचाने की जुगत में जुट जाता है इससे बेहतर तो यह है कि वह लोग जो इस बीमारी के लक्ष्ण में यदि जरा भी संपर्क में आए तो तत्काल 104 व 181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराऐं और जानकारी दें। अभी शिव कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा के कोरोना पॉजीविट मामले को लेकर जांच की गई तो उसमें उसके परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन इसके बाद भी एक और कोरोना पॉजीविट मरीज जिले के खनियाधाना में सामने आया यहां खनियांधाना के समीर खान उम्र 28 वर्ष का सेम्पल जांच में मिला तो यह पॉजिटिव मिला। इस पर पुलिस ने इस पूरे इलाके को ही सील कर दिया। बताया गया है कि अभी 15 मार्च को ही समीर हैदरावाद से अपने पिता के साथ लौटा था । जिस पर जिला स्वास्य्य बिभाग ने समीर की जांच कर कोरोना पॉजीविट होने की पुष्टि की। वहीं स्वयं समीर ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी एक वीडियो वायरल कर स्वास्थ्य विभाग को अपने लक्ष्णों के बारे में बताया था जिस पर यह मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब कहीं जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समीर का सैम्पल लिया जिसमें रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। वहीं दूसरी ओर पहले पॉजिटिव मिले दीपक की मां, पिता व बहिन सहित नरवर के एक करही निवासी सोहनपाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई यह राहत वाली खबर रही।
प्रशासनिक व्यवस्था में रोजमर्रा की जरूरतों का हुआ वितरण
जिला प्रशासन द्वारा जब रोजमर्रा की जरूरतों वाली सामग्री जिसमें सब्जी, फल, दूध व मेडीकल को लेकर दिशा निर्देश जारी किए उसके तहत पुलिस की मौजूदगी में सब्जी ठेला वालों को सब्जी का वितरण किया गया और वह हाथ ठेलों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में अपनी सब्जी विक्रय करते हुए नजर आए। हालांकि कई बार सामने आया कि सब्जी के दाम भी काफी ऊंचे रहे और मनमाने तरीके से सब्जी का विक्रय किया गया। इस दौरान एक सब्जी वाले को कष्टमगेट पर ही पकड़ लिया गया जिसे समझाईश देने के बाद छोड़ दिया साथ ही सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष इरशाद राईन ने सभी सब्जी विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि यदि निर्धारित रेट से कहीं अधिक सब्जी का विक्रय किया गया तो उनकी सब्जी विक्रय संबंधी लायसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
थोक मंडी में इन दामों में उपलब्ध है सब्जी
जिलाध्यक्ष इरशाद राईन ने जानकारी देते हुए बताया कि थोक सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम पूर्व की तरह ही हैं और सब्जी विक्रेता मंडी से सब्जी खरीदने के बाद 5 से 8 रूपए ग्राहक से अधिक लें सकते हैं। थोक सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम इस प्रकार हैं. आलू 16 रूपए से 20 रूपए, मटर 22 रूपए से 23 रूपएए फूल गोभी 10 रूपए, पत्ता गोभी 10 रूपए, तोरई 25 रूपएए करेला 25 रूपए, टमाटर 7 से 8 रूपए, मिर्ची 20 रूपए, प्याज 15 रूपए, धनियां 20 रूपए कद्दू 6 रूपए, लोकी 10 रूपए प्रतिकिलो के हिसाब से सब्जी विक्रेताओं को दी जा रही है और सब्जी विक्रेता इन दामों में 5 से 8 रूपए का मुनाफा कमा सकते हैं।
सस्ती सब्जी खरीदकर महंगी बेच रहे हैं ठेले वाले
सब्जी मंडी से सब्जी बेचने वाले ठेला चालक कम दामों में सब्जी खरीद रहे हैं और दो गुना से पांच गुना तक मुनाफा कमा रहे हैं। जो आलू उन्हें 16 से 20 रूपए उपलब्ध हो रहे हैं। वह उन्हें बाजार में 35 से 40 रूपए के हिसाब से बेच रहे हैं। टमाटर 7 रूपए से 8 रूपए में खरीदकर उन्हें 40 रूपए किलो तक ग्राहकों को दे रहे हैं। इसी तहर गोभी 40 रूपए मेंए मटर 60 रूपएए लोकी 30 रूपएए भिंडी 40 रूपए और मिर्ची 60 रूपए किलो में ग्राहकों को मिल रही है।
सब्जी के दाम बढ़ाकर बेचने वाले सब्जी विक्रेताओं की जानकारी इन नंबरों पर देंथोक सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष इरशाद राईन ने लोगों से अपील की है कि कोई भी सब्जी विक्रेता अगर दो गुना से पांच गुना तक की कीमत वसूलता है तो वह इसकी शिकायत उनके मोबाइल नम्बर 9179602987 पर कर सकता है। जिस पर वह कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचेंगे और ऐसे सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से अपील की है कि वह इस तरह का कोई भी कृत्य न करें। जिससे लोगों का भरोसा सब्जी विक्रेताओं से उठ जाए और तय दामों में ही सब्जियों को विक्रय करें।


No comments:
Post a Comment