---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, March 24, 2020

कफ्र्यू लागू होने के बाद पुलिस के तेवर बढ़े, खुले में घूम रहे लोगों की ली क्लास





रोड़ पर निकल रहे वाहनों की निकाली हवा, खुली दुकानों को कराया बंद
शिवपुरी-कोरोना वायरस को लेकर एक ओर जहां संक्रमित रोगी मिला है तब से पुलिस भी कफ्र्यू के हालातों में और अधिक पुलिस के तेवर बढ़ गए है। जहां खुले में घूम रहे लोगों को उनके घर भेजा जा रहा है तो वहीं कई लोग जो समझाने के बाद भी घर नहीं जा रहे उन्हें डण्डे से मारकर समझाईश दी जा रही है साथ ही ऐसे लोगों के वाहनों की हवा निकाली जा रही है ताकि वह लोग इन हालातों में पुलिस प्रशासन को सहयोग करें और पुलिस के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

बैरीकेट लगाकर शहर के प्रमुख चौराहों को किया बंद

शहर के प्रमुख स्थल माधवचौक से कोर्ट रोड़, एबी रोड़ कमलागंज, छत्री रोड़ जैसे प्रमुख स्थलों को बैरीकेट लगाकर बंद कर दिया गया ताकि लोगों की आवाजाही यहां से बंद हो, पुलिस के द्वारा हालांकि वाहनों के माध्यम से एनाउंस कर लोगों को समझाईश दी जा रही बाबजूद इसके लोगों की आवाजाही रोके नहीं रूक रही है। इन हालातों में कोरोना वायरस के प्रभाव से लोगों को बचाने के लिए स्वयं यातायात सूबेदार रणवीर सिंह यादव अपने पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को संभाले हुए है और शहर के प्रमुख स्थलों को बैरीकेट लगाकर बंद कर दिया गया है ताकि लोग वाहनों के साथ इधर-उधर से ना निकले।

बाईक पर निकले परिवार को दी समझाईश

कोरोना वायरस को लेकर एक ओर जहां यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था को संभाल रही है तो वहीं दूसरीओर आमजन को जैसे इसकी कोई परवाह ही नहीं। कुछ यही हालात एक बाईक पर सवार परिवार के साथ नजर आए जिसमें बाईक पर सवार लोग अपने गतंव्य को जाते हुए यातायात सूबेदार रणवीर सिंह यादव ने रोका और इस परिवार को कोरोना वायरस के प्रभाव के बारे में समझाया साथ ही हिदायत दी कि वह अब तो यहां से निकल रहे है लेकिन आगे से वह अपने घरों पर ही रहें, क्योंकि क्षेत्र में कफ्र्यू लगा हुआ है और इन हालातों में किसी भी तरह से कोई भी घरों से बाहर नहीं निकलता। इस तरह की समझाईश देकर उस परिवार को जाने दिया और इसके बाद भी यदि कोई नहीं माना तो उन्हें रोककर पुलिस कोतवाली भिजवाया गया।


खुली मिष्ठान दुकान को कराया बंद
एक ओर जहां पूरा बाजार कोरोना और कफ्र्यू के कारण बंद है तो वहीं दूसरी ओर शहर के गुरूद्वारा चौराहे पर ही बीकानेर मिष्ठान संचालक अपनी दुकान खोले हुए था इसे देखकर यातायात प्रभारी दुकानदार के पास पहुंचे और उसे समझाईश दी साथही हिदायत दी कि क्षेत्र में कफ्र्यू लागू होने के साथ ही किसी भी प्रकार से दुकान का संचालन ना किया जाए और जब तक कलेक्टर-एसपी के आदेश है तब तक वह दुकान पर ना आए। इस हिदायत के बाद दुकानदार ने अपनी दुकान बंद की और घर की ओर रवाना हुआ।

No comments: