शिवपुरी-सेवा किसी की मोहताज नहीं होती और वह भी तब एक मासूम 8 वर्षीय बालक के मन में यह ख्याल आ जाए कि आज दुनिया किन भीषण हादसों का सामना कर रही है और वह स्वयं आगे आकर अपनी जमा पूंजी गुल्लक को फोड़कर मानवता के लिए मिसाल बन जाए। कुछ इसी तरह का काम किया है 8 वर्षीय सर्वज्ञ पुत्र देवेन्द्र कुमार शर्मा (लल्लू भैया) ने जिसने वर्तमान हालातों में करोनो वायरस के प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में पीडि़त मानवता के लिए अपनी जमा पूंजी गुल्लक फोड़कर उसमें निकले 8500 रूपये और शेष अपने पिता देवेन्द्र कुमार शर्मा से प्राप्त करते हुए 21 हजार रूपये की राशि एकत्रित की और इस राशि का एक चैक अपने पिता के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ एच.पी.वर्मा को प्रदान किया। यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होकर पीडि़त जनसेवा में व्यय की जाएगी। मासूम 8 वर्षीय सर्वज्ञ की यह अनूठी मिसाल आज जनचर्चा का केन्द्र बनी हुई है कि इन विकराल हालातों में केवल मानव ही नहीं बल्कि मासूम बच्चे भी इन हालातों को समझ रहे है। लल्लू भैया बताते हुए है कि वह रोज की भांति अपने घर में ही नवरात्रा के अवसर पर मॉं पीताम्बरा और स्वामी जी महाराज के पावन सानिध्य में जाप कर रहे थे कि तभी उनके पुत्र सर्वज्ञ ने अपनी गुल्लक फोड़ दी और इस राशि को स्वामी जी महाराज के आर्शीवाद से पीडि़त जनसेवा में लगाने की बात कही जिस पर स्वयं पिता लल्लू भैया ने शेष राशि एकत्रित कर 21 हजार रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष में सेवा स्वरूप जमा किए।
Thursday, March 26, 2020
सेवा की मिसाल दी मासूम सर्वज्ञ ने, अपनी गुल्लक फोड़ दान किए 21 हजार रूपये
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment