---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 26, 2020

सोशल डिस्टेसिंग के लिए नपा ने बनाए चिह्न, घरों से बाहर निकले लोगों पर पुलिस का कहर






शिवपुरी-कोरोना वायरस को दूर करने के लिए सोशल डिस्टेसिंग बहुत आवश्यक है यही कारण है कि जिला प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर सब्जी मण्डी, मेडीकल, दूध, फल एवं पेट्रोल भरवाते समय नागरिकों से सोशल डिस्टेसिंग अपनाने का आह्वान किया है जिसमें कम से एक मीटर का दायरा सुनिश्चित किया जाए। इसे लेकर नगर पालिका के स्वासथ्य अधिकारी गोविन्द भार्गव द्वारा सीएमओ केके पटैरिया और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग के लिए मेडीकल, दूध, फल एवं पेट्रोल पंपों पर चूना डालकर व गोले बनाकर लोगों को इन गोलों के द्वारा ही खरीदारी करने के चिह्न बनाऐं है ताकि वह दूरी बनाकर अपनी खरीदारी कर सके। इसके अलावा जिन लोगों ने इस डिस्टेंसिंग को आईना दिखाया उन्हे मौके पर ही पुलिस ने समझाईश दी व लाठी दिखाई तो लोगों ने इसे भी अपनाया।


घरों से बाहर निकलने वाली की पुलिस ने ली खूब खैर-खबर, भांजी लाठियां
जब बार-बार जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि किसी भी रूप में लोगों को घरों से बाहर निकलना है इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा बैठक कर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई हेतु भी सब्जी के लिए हाठ ठेले मोहल्लों में पहुँच रहे है, दूध घर बैठे भिजवाया जा रहा है, फल विक्रेताओं के लिए सुबह 7 से 10 बजे तक का समय है, पेट्रोल भी नियमित रूप से मिल रहा है बाबजूद इसके कई ऐसे लोग है जो बेबहज ही घरों से बाहर निकलकर शासन के नियम निर्देशों की अव्हेलना कर रहे है। ऐसे लोग जो घरों से बाहर निकले है उनकी पुलिस ने खूब खैर-खबर ली है और लाठियां भांजकर, मुर्गा बनाकर उन्हें समझाईश दी जा रही है कि वह घरों से बाहर ना निकले। इसके बाद भी कई लोग ऐसे है जो इन नियमों के विपरीत बाहर निकलकर करोनो वायरस के संक्रमण को रोकने में अपना सहयोग नहीं दे रहे उन्हें पुलिस की जबरिया लाठी का ही सामना करना पड़ रहा है।


यातायात प्रभारी और एएसपी ने बाईक से घूमकर लिया हालातों का जायजा

कोरोना वायरस को लेकर यातायात प्रभारी रणवीर यादव जहां एक ओर शहर के आसपास इलाकों में घूम-घूमकर लोगों को घरो में ही रहने के लिए निर्देशित कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे लोग जो घरों से बाहर है उन्हें रोक-कर पहले तो समझाईश दी जा रही है बाबजूद इसके जब वह नहीं मानते तो उन पर डण्डें का उपयोग किया जाता है इसके अलावा स्वयं यातायात प्रभारी व एएसपी गजेन्द्र सिंह कंवर ने कोरोना वायरस को लेकर नगर के विभिन्न इलाकों के हालातों का जायजा दुपहिया वाहन पर सुरक्षा उपकरणों के साथ लिया। इस दौरान पुलिस बल की कार्यप्रणाली भी देखी गई तो वहीं कई जगह लोग इधर-उधर मिले उन्हें अपने-अपने घर भिजवाया।


फर्जी आईडी लेकर घूम रहे चालक को पकड़ा, लगाई फटकार

इस दौरान शहर में फर्जी आईडी लेकर भी कई लोग घूम रहे थे इस सूचना पर पुलिस द्वारा गुना वायपास पर एक टवेरा वाहन को रोका तो चालक के पास से एक मध्यप्रदेश पुलिस का पहचान पत्र प्राप्त हुआ। जब इस बारे में वाहन चालक से जबाब चाहा तो वह पुलिस को सही से जबाब नहीं दे सका और इस तरह फर्जी आईडी लेकर घूमते हुए कार चालक को पकड़ा तो वह पुलिस के हाथ-पैर जोडऩे लगा और छोडऩे की बात कहकर इस तरह की गलती दुबारा नहीं करने की गुहार लगाई। इस पर यातायात प्रभारी रणवीर यादव ने इस वाहन चालक को जमकर फटकार लगाई और इस तरह फर्जी आईडी लेकर नहीं घूमने के साथ ही पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने व जेल की हवा खिलाने वाली बात कही तो चालक गिड़गिड़ाने लगा, बाद में समझाईश देकर उसे छोड़ दिया।


सोशल डिस्टेंसिंग के बिना ले रहे थे दूध, पुलिस पहुंची तो भागे
कोरोना वायरस को लेकर जैसे ही सोशल डिस्टेसिंग की बात कही गई तो देखा गया कि गुरूवार सुबह गुरूद्वारा रोड़ स्थित जैन दूध डेयरी पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है जहां सोशल डिस्टेसिंग को दरकिनार कर लोगों जबरन दूध लेने के लिए उमड़ रहे थे। यह जानकारी जब पुलिस बल को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई और कई लोग वहां से भागते हुए नजर आए। इसी बीच दुकानदार भी आनन फानन में दुकान को बंद कर भागा तो वह दूध के बर्तनों को वहीं छोड़कर भाग गया। इस दौरान पुलिस द्वारा एनाउंस किया गया कि दूध लेने के दौरान सोशल डिस्टेसिंग जरूर अपनाऐं ऐसा नहीं करने पर पुलिस कार्यवाही करने को बाध्य होगी।

No comments: