शिवपुरी-कोरोना वायरस के चलते वह गरीब परिवार जो पुरानी शिवपुरी महल सरांय, आदिवासी बस्ती, पोहरी बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर निवासरत लोहा पीटा ऐसे परिवार जिन पर खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है ऐसे परिवारों के बीच निर्भया पुलिस टीम प्रभारी गायत्री इटौरिया अपनी निर्भया टीम के साथ खाना बनाने की सामग्री के पैकेट लेकर पहुंची और वह परिवार जहां भोजन की आवश्यकता थी उन घर-परिवार और बच्चों को इन पैकेटो का वितरित किया। इस दौरान निर्भया टीम में प्रभारी गायत्री इटौरिया के साथ कांस्टेबल पूनम गिल, मीनू गिल, सोहन सिंह, भूपेन्द्र, आलोक व्यास, अजय जाट आदि ने साथ दिया और इन परिवारों के बीच पहुचंकर सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए इनमें खाने के पैकेट वितरण किए। यह फूड पैकेट जिन लोगों ने निर्भया टीम को प्रदाय किए उनमें परबल अग्रवाल, दिव्या जैन शामिल रहे जिन्हेांने फूड पैकेट देकर इन्हें गरीब, आदिवासी लोगों में वितरण करने का जिम्मा निर्भया पुलिस टीम को सौंपा और यह खाद्यान्न पैकेट उन परिवारों में वितरित हुए।
Thursday, March 26, 2020
निर्भया पुलिस टीम ने बांटे गरीबों को खाद्यान्न के पैकेट
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment