---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, March 26, 2020

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 181 या 104 पर कॉल करें, जरूरतमंद बेसहारा लोगों को नगर पालिका पहुंचाएगी खाना

शिवपुरी-कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आमजन की समस्या निराकरण के लिए कॉल सेंटर बनाए गए हैं। जिले में ई दक्ष केंद्र में कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। आमजन किसी भी प्रकार की समस्या होने पर 181 या 104 पर कॉल कर सकते हैं। उनकी शिकायत का तुरंत निराकरण किया जाएगा। संबंधित बीएमओ को शिकायत भेजी जाएगी और शिकायतकर्ता से बात कर यदि चिकित्सकीय सेवा की आवश्यकता है तो मोबाइल टीम संबंधित के घर जाकर उसका इलाज करेगी।
ई दक्ष केंद्र में कॉल सेंटर में 24 घंटे टीम काम कर रही है इसमें बुधवार को करीब 24 शिकायतें आई। शिकायतकर्ता से चर्चा करके आधी शिकायतों का निराकरण तुरंत कर दिया गया। बुधवार की शाम कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी और पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने ई दक्ष केंद्र स्थित कॉल सेंटर का निरीक्षण किया और निर्देश भी दिए। उन्होंने मौके पर ही एक शिकायतकर्ता से बात कर उसकी समस्या पूछीए जिस पर शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी समस्या का निराकरण हो गया हो गया है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने कहा है कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन की टीम सक्रिय होकर काम कर रही है। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की आशंका या कोई भी सवाल होने पर 181 या 104 नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान करा सकता है।

जरूरतमंद बेसहारा लोगों को नगर पालिका पहुंचाएगी खाना

शिवपुरी-शहर में कफ्र्यू के दौरान लोगों को निकलने की इजाजत नहीं है। ऐसे में अनाथ, बेसहारा लोगों तक भोजन पहुंचाने की जिम्मेदारी नगर पालिका की होगी। ऐसे सभी जरूरतमंद लोग जो बीपीएल सूची में नहीं आते हैं। उन्हें दीनदयाल रसोई के माध्यम से खाना उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए श्री आर.के.सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बेसहारा, जरूरतमंद तक भोजन पहुंच सके। इसके लिए 7987169492 और 9827974429 पर सूचना दे सकते हैं। ऐसे व्यक्ति को नगर पालिका द्वारा  दीनदयाल रसोई के माध्यम से भोजन पहुंचाया जाएगा।

बैंकिंग और एटीएम सुविधा का निर्बाध संचालन के निर्देश

शिवपुरी-राज्य शासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये बैंक और एटीएम सुविधा का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। आयुक्तए संस्थागत वित्त सुखवीर सिंह ने सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि लॉकडाउन के दौरान इन सेवाओं का निर्बाध संचालन करायें। साथ हीए वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस बारे में जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिये कहा गया है।

No comments: