---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 27, 2020

कोरोना वायरस आपदा में उठे मदद को हाथ : भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने ग्राम कठमई पहुंचकर आदिवासी परिवारों के बीच बांटा राशन


भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने ग्राम कठमई पहुंचकर आदिवासी परिवारों के बीच बांटा राशन

शिवपुरी-वह घर-परिवार जो गरीब, आदिवासी व दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में रहकर इस कोरोना आपदा के कारण मजदूरी करने के लिए भी घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। ऐसे परिवारों के बीच अब मदद के हाथ उठने लगे है इसी क्रम में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष हेमंत ओझा ने अपनी संस्था के अन्य सदस्यों के साथ आगे आकर ग्राम कठमई के गरीब आदिवासी परिवारों की सुध ली और इन परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के लिए सर्वप्रथम शासन से अनुमति लेने के बाद पुलिस की मौजूदगी में राशन के पैकेट तैयार करवाए और परमीशन के साथ ही पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ग्राम कठमई के आदिवासी परिवारों को पांच-पांच किलो चावल के कट्टे, कोरोना से बचाव को लेकर 100 आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें मास्क बांटे साथ ही सभी परिवारों से आग्रह किया कि वह प्रतिदिन जब भी कोई कार्य करें उसके पूर्व अपने हाथों को आवश्यक रूप से समय-समय पर धोते रहे, साथ ही अन्य लोगों के संपर्क में ना आऐं, दूरी बनाकर ही बात करें। इस दौरान इस तरह के सेवा कार्य करने की अपील भारत विकास परिषद शाखा अध्यक्ष हेमंत ओझा ने अन्य सेवाभावी संस्थाओं से भी की है ताकि पीडि़त मानवता के लिए सेवाभावी संस्थाओं के सहयोग से इन 21 दिनों के लॉक डाउन में वह परिवार इस आपदा में अपने आप को कमजोर मजसूस ना कर सके और ऐसे परिवारों के बीच राशन और भोजन जो व्यवस्था हो सके वह की जाए। इस दौरान परिषद द्वारा सामग्री वितरण के लिए परिषद के सचिव उमेश मित्तल, गणेश धाकड़, समीर सक्सेना, नवीन मलिक, पुनीत जैन उपस्थित रहे।

No comments: