रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय बिन्दल व सहयोगी जिनेश जैन के द्वारा वाहन उपलब्ध कराकर पहुंचाया घर
शिवपुरी-कभी भी कोई आपदा हो और उसमें सेवाभावी संस्थाऐं यदि आगे ना आए तो सेवाभावी संस्थाओं पर सवाल उठना तय है लेकिन अपने समाजसेवा और सेवा के दायित्व को सेवाभावी संस्थाऐं भी बखूभी निभाती है। इसी क्रम में कोरोना वायरस की इस राष्ट्रीय आपदा में जहां पूरा देश लॉकडाउन में घिरा हुआ है तो वहीं ऐसे परिवार जो कहीं अपने घर नहीं पहुंच पा रहे है उनके बीच मददगार के रूप में पहुंची समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब शिवपुरी जब इस संस्था के अध्यक्ष अजय बिन्दल, सचिव लव अग्रवाल व संस्था सदस्य जिनेश जैन को सूचना मिली कि कई ऐसे लोग जो नरसिंहपुर से पैदल आकर अपने घर जिला सागर जाने के लिए निकले थे लेकिन साधन ना होने के कारण वह शिवपुरी में ही रह गए। इस दौरान सर्वप्रथम इन लोगों को थाना कोतवाली लाया गया जहां नाम-पते दर्ज किए गए व रोटरी क्लब द्वारा इन लोगों के लिए भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए ताकि वह इतनी दूर से आए और भोजन ग्रहण कर अपने गतंव्य की ओर जा सके। इसके बाद थाना कोतवाली से अनुमति लेकर सागर जिले के इन आधा दर्जन लोगों को शिवपुरी से ही एक निजी वाहन रोटरी क्लब के द्वारा उपलब्ध कराकर इन्हें इनके गतंव्य तक पहुंचाया गया और इसके बाद भी रोटरी क्लब द्वारा जब सूचना मिली कि कुछ लोग नई फल मण्डी पर भी रूके हुए है जिस पर तुरंत रोटरी क्लब द्वारा खाने के पैकेटों के साथ वहां पहुंची और करीब आधा सैकड़ा लोगों को खाने के पैकेट प्रदान कर उनकी मदद की। इस अवसर पर सेवाभावी संस्था रोटरी क्लब के इस कार्य की उपस्थित आमजनों द्वारा प्रशंसा की गई। इसके अलावा रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय बिन्दल द्वारा रोटरी क्लब के बैनर तले सभी सहयोगी सदस्यों के द्वारा प्रतिदिन शहर के वह इलाके जहां पीडि़त मानवता को भोजन की आवश्यकता है वहां प्रतिदिन 100 व उससे कहीं अधिक खाने के पैकेट उपलब्ध कराकर ऐसे परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी जिसका संकल्प रोटरी क्लब द्वारा लिया गया है।

No comments:
Post a Comment