शिवपुरी- कोरोना वायरस को लेकर लागू हुए 21 दिन के लॉक डाउन के दौरान वह परिवार जहां दो वक्त का चूल्हा भी रोजमर्रा के कामों से जलता है ऐसे परिवारों के बीच अपने चाचा और भारतीय किसान संघ व यादव महासभा मप्र के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव की प्रेरणा से उन परिवारों की सुध ली बजरंग दल जिला सह संयोजक व यादव महासभा मप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने जो स्थानीय इण्डस्ट्रीज एरिया पहुंचे और वहां एक-एक घर परिवार जो दो वक्त की रोटी के लिए इसी तरह की मदद की बाट जोह रहे थे उन परिवारों को खाने के पैकेट दिए और इसके साथ गौशाला व इण्डस्ट्रीयल एरिया में जो लोग छोटे-छोटे टपरों व इधर-उधर भोजन की आस में भटक रहे थे उन परिवारों और लोगों को भाई उपेन्द्र यादव के द्वारा इन सभी को अपने द्वारा खाने के पैकेट बांटकर सेवाभावी कार्य किया गया। साथ ही अन्य लोगों से भी अपील की कि वह आगे आकर इस तरह के परिवार जहां दो वक्त का खाना उपलब्ध ना हो वहां पहुंचे और इन परिवारों को यथा संभव राशन अथवा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराने में अपना योगदान देकर कोरोना वायरस की इस त्रासदी में पीडि़त मानवता की मिसाल बनें। इस दौरान इन परिवारों को हाथ धुलाई एवं सेनिटाईज के बारे में बताया गया व जागरूक किया गया। उपेन्द्र यादव के अनुसार यह पांच दिन का संकल्प लिया गया था जिसके तहत 50 परिवारों को यह खाने के पैकेट प्रदाय किए गए।
Friday, March 27, 2020
गौशाला-इण्डस्ट्रीज एरिया व अन्य जगहों के मजदूरों में वितरित किए खाने के पैकेट
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment