---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 27, 2020

मजदूरी कर जीवन यापन वाले परिवारों के लिए जानकी सेना ने बांटे राशन के पैकेट


लॉक डाउन में गरीब परिवारों के बीच पहुंची जानकी सेना और जाने हालात

शिवपुरी-जानकी सेना संगठन द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 दिनों के लॉक डाउन को ध्यान में रखते हुए वह गरीब मजदूर परिवार जो इतनों दिनों तक कैसे अपना परिवार चलाऐंगें। ऐसे परिवारों के बीच सेवाभावी व धार्मिक संस्था जानकी सेना संगठना पहुंची और यहां संगठन के संरक्षक बृजेश सिंह तोमर व अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के निर्देशन में इन मजदूरी करने वाले परिवारों को राशन के पैकेट उपलब्ध कराए गए। ऐसे में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र जहां मजदूर परिवार निवास करते है उन परिवारों में जानकी सेना लॉकडाउन के दौरान मदद की आस साबित हुई और इन परिवारों जहां उनका राशन समाप्त हो गया ऐसे परिवारों की सुध लेते हुए जानकी सेना संगठन द्वारा शहरी क्षेत्र के मनियर और फतेहपुर एवं ग्रामीण क्षेत्र में खाने की सामग्री के पैकेट जिसमें आटा, दाल, चावल, सब्जी एवं बच्चों के लिए बिस्किट, नमकीन, पॉपकोर्न आदि का वितरण किया। वहीं बीते रोज शुक्रवार को बारिश होने के कारण कई परिवारों के लिए बारिश से बचाव हेतु बरसाती का वितरण भी किया गया। संगठन की ओर से इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के योगदान पर संगठन द्वारा साधुवाद व आभार व्यक्त किया गया।  

No comments: