---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 27, 2020

कोरोना से जंग में मास्क बनाकर सहयोग दे रही आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह की महिलाएं

शिवपुरी-मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों द्वारा कम कीमत के वॉशेबल मास्क का निर्माण किया जा रहा है। इन स्वसहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा बताया गया कि जब उनको इस गंभीर बीमारी के बारे में पता चला एवं बाजार में हो रही कालाबाजारी को रोकने लिए खुद ही मास्क निर्माण करने की ठानी।
विकासखण्ड करैरा के ग्राम खैराघट में संतोषी माता समूह के द्वारा समूह अध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी यादव के द्वारा बताया गया कि बाजार में 10 कीमत के मास्क 30 और 40 रुपए में बेचे जा रहे है। इस समय लोगों की मदद करने का है पैसा कमाने का नही। हमारे द्वारा 3000 मास्क अभी तो निर्माण किये जा चुके है और 5000 का निर्माण किया जा रहा है। आने वाले 4, 5 दिन में हमारे द्वारा यह मास्क प्रशासन, जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि लोगों की जिंदगी बचाने में हम भी अपनी भागीदार निभाएं। समूह की महिलाएं जानकी यादव, रुकमणी यादव, उर्मिला यादव, भगवती यादव, राजकुमारी यादव, पूजा जाटव, रामबती जाटव प्रसाशन के साथ सहयोग करेंगे और अपने देश को बचाएंगे। सभी से हमारा एक अनुरोध है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्दोषों को माने और अपने घर रहे सुरक्षित रहें।

No comments: