---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, March 27, 2020

कोरोना वायरस को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर देखी व्यवस्थाऐं


मेडीकल स्टोर और किराना स्टोर संचालकों से की चर्चा, जाने हालात

शिवपुरी-कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी. एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने शुक्रवार को दोपहर में शहर का भ्रमण करके व्यवस्था देखी। उन्होंने मेडिकल स्टोर और किराना स्टोर पर दुकानदारों से और वहां सामान खरीदने आए नागरिकों से भी चर्चा की।  इस दौरान उन्होंने कोर्ट रोड स्थित मोहन मेडिकल स्टोर, गर्ग किराना एंड जनरल स्टोर, गौतम किराना पर नागरिकों से चर्चा की। उन्होंने कहा सभी लोग सावधानी बरतें। दुकानों के बाहर एक-एक मीटर की दूरी पर ही लोग खड़े हो। ऐसी व्यवस्था के साथ एक-एक कर उन्हें सामान  दिया जाए। इसके लिए एक मीटर की दूरी पर गोले बना लें।
यहां गौतम किराना स्टोर पर गोले नहीं बनाए गए थे। इस पर कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने दुकानदार को समझाइस देते हुए कहा कि सभी की सुरक्षा के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें। जो दुकानदार सावधानी नहीं बरतेगे, उनकी दुकान बंद करा दी जाएगी। यह भी कहा कि दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी भी मास्क पहने और सैनिटाइजर का उपयोग करें और निर्धारित दूरी बनाते हुए बैठें। एक साथ बहुत भीड़ एक जगह नहीं करना है।

आम नागरिकों से भी पूछी उनकी समस्या

भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से भी पूछा की सामान खरीदने आने जाने में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। साथ ही सब्जी, फल आदि उपलब्ध हो रहे हैं या नहीं। सब्जियों के दाम सही मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सावधानी बरतते हुए जरूरी होने पर ही घर से निकले। बिना बिना वजह घर से निकलने की आवश्यकता नहीं है।

पड़ोसियों से कहा, डरने की जरूरत नहीं

पीएस होटल के पास स्थित कॉलोनी में 26 वर्षीय युवक दीपक शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था इसलिए उसे अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही उसके परिजनों का भी टेस्ट कराया गया और उनका टेस्ट नेगेटिव आया है वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कॉलोनी में पहुंचकर पड़ोसियों से चर्चा की और कहा कि आप सभी को डरने की जरूरत नहीं है। आप 14 दिन तक अपने घर में ही रहे।

मजदूरों को उनके घर भेजने की व्यवस्था करेगा प्रशासन

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने थोक फल मंडी एवं सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया। फल मंडी में जिले में बाहर से आए कुछ मजदूर मिले। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने उनकी समस्या सुनकर कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है उन्हें घर भेजने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा करा दी जाएगी।

No comments: