शिवपुरी-विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोविड.19(कोरोना वायरस)रोग के फैलने की गंभीर स्थिति को देखते हुए इस महामारी घोषित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने कोरोना वायरस का संक्रमण एवं इससे आवश्यक बचाव के उपाय किए जाने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिबंध के क्रियान्वयन में छूट दी गई है।
उक्त छूट के तहत शासकीय अथवा निजी चिकित्सकीय संस्था, लेबोरेटरी, नृसिंग होम एवं उनमें कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारी, अन्य अमला, पुलिस बल, नगर पालिका, सैन्य बल, उपकोषालय, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, विद्युत मंडल, इंटरनेट, टेलीकॉम सर्विस प्रोवाईडर, पोस्ट ऑफिस, एनआईसी सेंटर किसी भी तरह की एम्बुलेंस सेवाए लोक शांति अथवा अन्य शासकीय कार्य संपादित करने हेतु नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण, आवश्यक वस्तुओं की घर पहुंच सेवा,होम डिलेवरी में लगे कर्मचारियों तथा रसोई गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, मेडिकल दुकाने सुबह प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक खुली रहेंगी, जो 6 फीट की सोशल डिस्टेसिंग का पालन गोला आदि बनाकर करेंगे। साथ ही विक्रेता हाथ में गिलेब्स एवं मास्क पहनकर ही दवा विक्रय करेंगे। स्वयं ही ग्राहकों की लाईन की व्यवस्था देखेंगे। समस्त प्रकार के पेट्रोल, डीजल ईधन परिवहन के साधन एवं भण्डारण डिपों पेट्रोल पम्प, वो ही किराना दुकानए शासकीय उचित मूल्य की दुकान प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक खुली रहेंगीए जो 6 फीट की सोशल डिस्टेसिंग का पालन गोला आदि बनाकर करेंगे। साथ ही विक्रेता हाथ में गिलेब्स एवं मास्क पहनकर ही सामग्री विक्रय करेंगे। स्वयं ही ग्राहको की लाईन की व्यवस्था देखेंगे।
इसी प्रकार मांस, मछली, चिकन की वो ही दुकानें प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेंगी, जो 6 फीट की सोशल डिस्टेसिंग का पालन गोला आदि बनाकर करेंगे। साथ ही विक्रेता हाथ में गिलेब्स एवं मास्क पहनकर ही सामग्री विक्रय करेंगे। स्वयं ही ग्राहकों की लाईन की व्यवस्था देखेंगे एवं अवशिष्ट का निस्तारण विधिवत करेंगे। मांस को हमेशा ढांककर रखेंगे। मांस ताजा एवं उसकी गुणवत्ता ठीक होनी चाहिए। जानवरों के आहार सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों को भी नहीं रोका जाएगा।
बैंक, एटीएम, इंश्योरेंस आफिस भी खुलेंगें
बैंक, एटीएम, इंश्योरेंस ऑफिस, सभी आवश्यक वस्तुओं जैसे सब्जी का परिवहन तथा खाद्य सामग्री का परिवहन करने वाले वाहन को किसी भी नाके पर नहीं रोका जाएगा, उन्हें किसी भी प्रकार के पास की आवश्यकता नहीं है। शब यात्रा में अधिकतम केवल 20 व्यक्ति ही रहेंगे। दैनिक जीवन की आवश्यक, बुनियादी आवश्यकता से संबंधित खाद्य एवं पेय पदार्थ जैसे सब्जियां, फल, अनाज, दूध डेयरी एवं किराने का सामान, पेयजल, जीवन रक्षक वस्तुयें आदि की दुकानों 27 मार्च 2020 से आगामी आदेश तक प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक खुली रहेंगी। सभी दुकानदार हाथों में गिलेब्स एवं मास्क पहनकर तथा ग्राहकों के मध्य 6 फीड की सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई व्यक्ति उक्त आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता के प्रावधानों के तहत अभियोजन किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा एवं इस आदेश का उल्लंघन धारा 188 भारतीय दण्ड विधान अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।
शहर में संचालित सभी पेट्रोल पम्प खुले रहेंगे
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण में आम नागरिकों की सुविधा की दृष्टि से शिवपुरी शहर में संचालित समस्त पेट्रोल पम्प खुले रखने के निर्देश दिए है। कर्मचारियों एवं आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों के लिए मास्क, हेंडग्लोवज, सेनेटाइजर, एक मीटर की सोशल दूरी बनाए रखने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाये किया जाना सुनिश्चित करेंगे। बिना मास्क लगाये उपभोक्ताओं को डीजल.पेट्रोल विक्रय नहीं किया जाए।
राजस्व वसूली को लेकर अब सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी मदिरा दुकानें
शिवपुरी-कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने आबकारी राजस्व की वसूली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एवं मदिरा दुकानों से वैध मदिरा की अनुपलब्धता होने की स्थिति के मद्देनजर जिला शिवपुरी में स्थित मदिरा दुकानोंए देशीए विदेशी मदिरा भाण्डागारए बॉटलिंग इकाई प्रात: 10 बजे से सायंकाल 05 बजे तक खोले जाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने निर्देश दिए है कि मदिरा दुकानों पर साफ.सफाई रखनेए आवागमन न करने एवं पर्याप्त दूरी बनाय रखने आदि के संबंध में पोस्टर प्रदर्शित करें। मदिरा दुकानों के सामने एक.एक मीटर के फासले पर गोल घेर के निशान बनाये जाए ताकि दो उपभोक्ता के मध्य एक.दूसरे से पर्याप्त दूरी बनी रहे। मदिरा दुकानों के सामने भीड़ एकत्रित न हो एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कढ़ाई से करने के लिए अनुज्ञप्तिधारी एक व्यक्ति निरंतर देखरेख हेतु नियुक्त करेगा, जो कढ़ाई से नियमों का पालन करायेगा।
यदि किसी दुकान पर भीड़ दिखाई देती है तो उस दुकान को संपूर्ण लॉकडाउन समय के लिए बंद कर दिया जाएगा। मदिरा दुकानों पर कार्यरत कर्मचारियों को हाईजिन की दृष्टि से जागरूक करे तथा स्वयं सेनेटाईज होकर मास्क एवं दस्तानों की उपयोग कर ड्यूटी करें और उपभोक्ताओं को जागरूक करें। मदिरा दुकानों के सामने उपभोक्ताओं के हाथों को सेनेटाईज करने के उद्देश्य से पानीए साबुनए सेनेटाईजकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मदिरा दुकानों से विक्रय होने वाला उत्पाद स्वच्छ एवं साफ जगह पर संग्रहित हो। मदिरा दुकानों पर लगने वाले ताले,कुण्डी आदि स्थान जो मानव संपर्क में है। उन्हें सेनेटाईज करते रहें।
मदिरा दुकानों मे अहाता सुविधा पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। मदिरा दुकान के खुलने, विक्रय के समय प्रात: 10 बजे से शाम 05 बजे तक रहहेगा। शेष अवधि में मदिरा दुकान पूर्णत: बंद रखी जाना सुनिश्चित करेंगे। जिले में समस्त मदिरा, विदेशी मदिरा भाण्डागार, वॉटलिंग इकाई उक्त अवधि में दिरा का प्रदाय इस प्रकार देंगे कि दुकानोंए स्टोरेज भाण्डागार के बंद होने से पूर्व मदिरा स्कंध दुकान, स्टोरेज भाण्डागार पर पहुंच जाए। उपरोक्त शर्तों का कढ़ाई से पालन न किए जाने की दशा में मदिरा दुकाने कभी भी किसी भी समय बंद किए जाने के आदेश दिए जा सकेंगे। दुकान संचालन हेतु जिन व्यक्तियों को पास की आवश्यकता हो तो संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी से प्राप्त कर सकते है।
आइसोलेशन वार्ड में मरीजों के लिए सही व्यवस्था रखें
सिविल सर्जन और मेडिकल कॉलेज की टीम के साथ बैठक में दिए निर्देश
शिवपुरी-कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की डीन श्रीमती इला गुजरिया, आइसोलेशन वार्ड के इंचार्ज डॉ बर्मा और सिविल सर्जन के साथ बैठक रखी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आइसोलेशन वार्ड में सभी व्यवस्थाएं ठीक होना चाहिए। वहां भर्ती मरीजों को अच्छी गुणवत्ता का खाना दिया जाए। इसके लिए एक डाइट प्लान तैयार रखें। साथ ही वार्ड को समय.समय पर सैनिटाइज किया जाए। उन्होंने कहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इन मरीजों को डॉक्टरों की निगरानी में रखें। साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए की आइसोलेशन वार्ड के आने एवं जाने वाले गेट पर फ्लेक्स लगाएं। बैठक में सिविल सर्जन ने बताया की मरीजों को गुणवत्ता युक्त खाना दिया जा रहा है साथ ही साफ.सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है।

No comments:
Post a Comment