---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 28, 2020

ग्रामीण अंचल में युवा समाजसेवी ने घर-घर बांटा राशन, कोरोना वायरस को लेकर दी समझाईश


शिवपुरी-दूरस्थ ग्रामीण अंचल जो कोरोना वायरस को लेकर शंकाग्रस्त और इस बीमारी से भयभीत होकर अपने घर-परिवार के लिए दो वक्त के भोजन की व्यवस्था करते है। ऐसे परिवार की सुध ली युवा समाजसेवी व ऋषिकुल ग्लोबल एवं बचपन स्कूल के डायरेक्टर ऋषि पाण्डे ने जिन्हें जानकारी मिली कि ग्रामीण अंचल ग्राम कठमई में कई ऐसे घर है जहां राशन की व्यवस्था ना होने के कारण हालात विकराल है इस पर वह स्वयं अपनी ओर से इन ग्रामवासियों के बीच पहुंचे और ऐसे सभी परिवारों के लिए 15-15 दिनों का राशन उपलब्ध कराया जिसमें आटा, तेल, नमक, दाल, सब्जी सहित दूध शामिल रहा। इन सामग्रीयों के वितरण पर ऋषि की मॉं जेसीआई डायनमिक संस्था की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पाण्डे, सचिव श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती पूजा चानना ने इस अभिनव पहल को सराहा और इस तरह के कार्य करने पर सहमति प्रदान की। इस दौरान यह सभी सेवाभावी जेसीआई डायनमिक संस्था की पदाधिकारी भी वहां मौजूद रही और आदिवासी परिवारों से उनकी कुशलक्षेम की जानकारी लेकर इन परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही जेसीआई डायनमिक संस्था अध्यक्ष श्रीमती सुषमा पाण्डे द्वारा यहां आदिवासी परिवारों को कोरोना वायरस को लेकर फैली भ्रांतियां दूर करते हुए उन्हें सरल-सहज समझाईश दी जिसमें छींकते व बात करते समय दूरी, बार-बार हाथ धोना उसके बाद ही काम करना, घरों पर ही सुरक्षित रहना, 21 दिनों के लॉक डाउन का पालन करना आदि के बारे में बताया साथ ही इन परिवारों के बीच समय-समय पर पहुंचकर सेवा कार्य किए जाने की बात भी संस्था की अन्य पदाधिकारी श्रीमती शशि शर्मा व पूजा चानना द्वारा कही गई।

No comments: