शिवपुरी-कोरोना वायरस जैसी आपदा को लेकर जहां देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा इस त्रासदी में सेवा व सहयोग का आह्वान किया गया है वहीं पीडि़त मानवता जो कहीं ना कहीं दो वक्त का खाना प्रतिदिन की मजदूरी के द्वारा करते थे ऐसे परिवारों के लिए अब मदद के हाथ उठने लगे है। इसके अलावा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए भी लोग बढ़-चढ़कर दान कर रहे है। इन्हीं सेवाभावियों में मप्रमक्षेविविकंलि में जिला शिवपुरी के पोहरी में पदस्थ एकाउण्टेट दिनेश भार्गव द्वारा स्वयं की ओर से 25 हजार रूपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने का संकल्प लिया गया और यह 25 हजार रूपये की राशि का चैक पोहरी एसडीएम पल्लवी वैद्य के हाथो में सौंपा। इस अनुकरणीय कार्य की स्वयं एसडीएम पोहरी पल्लवी वैद्य ने भी प्रशंसा की और इस तरह के मानव सेवा रूपी कार्य आगे भी हो इस तरह की अपेक्षा व आशा व्यक्त की। इस अवसर पर एकाउण्टेट दिनेश भार्गव के साथ अन्य विद्युत विभाग का स्टाफ व सहयोगी लोग मौजूद थे।
Saturday, March 28, 2020
बिजली विभाग के एकाउटेंट ने एसडीएम को मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 25 हजार रूपये
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment