---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 14, 2020

पिछोर में एक बार फिर आबकारी उप. खानबिलकर ने की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही


50 हजार से अधिक की सामग्री सहित पांच महिला आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। आबकारी विभगा के पिछोर क्षेत्र में आबकारी उपनिरीक्षक अनिरूद्ध खानबिलकर द्वार एक बार फिर से कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी. एवं जिला आबकारी अधिकारी के.एस.मैकाले के निर्देशन में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। इस बार की गई कार्यवाही में आबकारी उप.खानबिलकर द्वारा ना केवल मौके से 50 हजार रूपये कीमत की अवैध शराब बरामद की बल्कि इस अवैध कारोबार का अंजाम देने वाली 5 महिलाओं को भी मौके से पकड़ा गया। आबकारी विभाग ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
बताना होगा कि जिले मे कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी. के निर्देशन पर शराब माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये आबकारी विभाग द्वारा विशेष दल का गठन किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी केएस मैकाले के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान दिनांक 14.03.2020 को अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त पिछोर द्वारा ग्राम गूडर गोमुख तिराहे पर कंजर डेरे से थाना खनियाधाना क्षेत्रांतर्गत समक्ष गवाहन कुल 270 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2 ड्रमों को बरामद कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2) के अंतर्गत 01 प्रकरण पंजीबद्ध कर विनीता पत्नी रानू कंजर, शिमला पत्नी गुलाब कंजर, सोना पत्नी महेश कंजर, अनीशा पत्नी बल्लू कंजर एवं लक्ष्मी पत्नी अभिषेक कंजर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जप्तशुदा सामग्री का अनुमानित मूल्य 50000 आंकी गई है। उपरोक्त कार्यवाही मे आबकारी उप निरीक्षक वृत्त प्रभारी अनिरूद्ध खानवलकर व आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकगण का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments: