Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Sunday, April 26, 2020

लॉकडाउन के चलते सादगी से घरों में दीये जलाकर मनाई गई परशुराम जयंती

शिवपुरी। वैसे परशुराम जयंती हर वर्ष वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया के दिन मनाई जाती हैए लेकिन कुछ पंचांग में भेद होने के कारण भगवान परशुराम की जयंती 25 अप्रैल को भी मनाईए कहीं.कहीं पर 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन भी मनाई गई। इसी क्रम में भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा द्वारा लॉकडाउन के कारण अपने घर पर न्याय के देवता भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान दीपक जलाकर एवं अगरबत्ती लगाकर भगवान परशुराम को नमन किया। यहां बता दें कि भगवान परशुराम सात चिरंजीवियों अश्वत्थामाए राजा बलिए परशुरामए विभीषणए महर्षि व्यासए हनुमानए कृपाचार्य इनमें से एक हैं। भगवान विष्णु के छठे अवतार एवं ब्राह्म्ण जाति के कुल गुरु परशुरामए जिनकी जयंती वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया के दिन मनाई जाती है। मत्स्य पुराण के अनुसार इस दिन जो कुछ भी दान किया जाता है वह अक्षय रहता है यानि इस दिन किए गए दान का कभी भी क्षय नहीं होता है। सतयुग का प्रारंभ अक्षय तृतीया से ही माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव के परम भक्त परशुराम न्याय के देवता हैं।

No comments:

Post a Comment