---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, February 25, 2026

ग्वाल समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ें बंधे परिणय सूत्र में


आगामी सामाजिक विवाह सम्मेलन बजरंगगढ़ में 20 अप्रैल को

शिवपुरी- सामाजिक संगठन की भावना के अनुरूप ग्वाल समाज सागर के द्वारा ग्वालसन प्रा.लि.सागर छावनी के बैनर तले गत दिवस 11 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रजाखेड़ी स्थित श्रीगणेश एंजोरा मैरिज गार्डन सागर में किया गया।  

ग्वाल समाज सकल (पंच) शिवपुरी अध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल) ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वाल समाज सागर छावनी में आयोजित इस भव्य आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन शुभ अवसर पर सभी नव दाम्पत्य जोड़ों के लिए आर्शीवाद प्रदान के लिए मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय नरयावली विधानसभा से विधायक प्रदीप लारिया, हर्ष यादव, मिलीलाल अहिरवार, गुड्डू यादव, लोकल ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष अमित यादव, एवं नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव व विवाह सम्मेलन संयोजक यश यादव, शंकर यादव पहलवान, श्याम बाबू यादव, दुलारे उस्ताद, पुरूषोत्तम पहलवाल, भूतपूर्व सैनिक शिवप्रसाद रराह, बबलू यादव, बाबू यादव, राजकुमार यादव सहित शिवपुरी से किशन लाल मोहनियां, खुमान चंदेल, फूलचंद थम्मार, भूपेन्द्र कछवाए दीवान एवं पत्रकार राजू यादव (ग्वाल), गुना से रतन चंदेल, ललितपुर लक्ष्मीनारायण, संजय सुरा, बीना महेन्द्र रराह, झांसी हंसारी से जितेन्द्र जीतू यादव आदि सहित दूर-दराज की छावनियों से बड़ी संख्या में समाज बन्धुजन महिला-पुरूष एवं युवा वर्ग इस भव्य आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुआ।

इस विवाह सम्मेलन में विधायक प्रदीप लारिया की ओर से गयागंज में 20 लाख रूपये की लागत से नवीन मंगल भवन की सौगात ग्वाल समाज को प्रदान की साथ ही 31 हजार रूपये की सहयोग राशि इस विवाह सम्मेलन में भी सहयोगस्वरूप प्रदान की। विवाह सम्मेलन में शामिल सभी जोड़ों को बाईक, टीव्ही, फ्रिज, वाशिंगमशीन, बैड, कूलर, सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य उपहार शामिल रहे जिससे नव गृहस्थ जीवन साथी अपने परिवार का भलीभांति भरण-पोषण कर सके। इसके साथ ही ग्वाल समाज का आगामी आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया के अवसर पर गुना जिले के बजरंगगढ़ छावनी में 20 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा जिसमें अलग-अलग वर्गों में पंजीकृत जोड़ों के विवाह इस सम्मेलन में संपन्न कराए जाऐंगें। सभी ग्वाल बन्धुओं से आग्रह किया गया है कि वह बजरंगगढ़ में अपने विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह संपन्न कराने हेतु समय रहते पंजीयन कराएं अपना स्थान सुनिश्चित करें।

No comments: