लंबित समस्याओं के निराकरण को लेकर शीघ्र दिशा निर्देश जारी करने का किया अनुरोधशिवपुरी- स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्व को ज्ञापन संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव के द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे और ज्ञापन सौंपने के साथ ही उचित समस्याओं का निराकरण समय रहते किए जाने के निर्देश किए जाने का अनुरोध मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा किया गया है।
इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि सार्थक ऐप (ई-अटेन्डेंस) का जो समय निर्धारित किया गया है उसमें आंशिक परिवर्तन किया जाए, जिसमें अधीनस्थ कर्मचारियों को विशेष सहयोग प्राप्त होगा, सार्थक ऐप द्वारा जिन कर्मचारियों का वेतन रोका गया है उसे शीघ्र भुगतान करने के आदेश जारी किए जावे इसके अलावा यथ संभव वेतन माह के प्रथम सप्ताह में ही भुगतान किया जावे, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अधिकांश प्रकरणों में देखा गया है कि जो कर्मचारियों मीटिंग या प्रशासकीय कार्य से सीएचसी एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में आते तब उस अवधि का वेतन भी रोका जा रहा है, इसके अतिरिक्त शासकीय अवकाश पर कर्मचारियों को मीटिंग हेतु ना बुलाया जावे, पेंशन प्रकरणों का यथा संभव निराकरण किया जावे, ऐसी परिस्थिति ना बने कि कर्मचारी उदर पोषण के लिए परेशान हो, सर्विस बुक की छायाप्रति एवं जीपीएफ बुक आद्यतन करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएवे एवं अर्जित अवकाश, मेंटरनिटी लीव का समय सीमा में कर्मचारियों को प्रदाय कर भुगतान आदेश शीघ्र जारी किये जावे। इन सभी समस्याओं को लेकर मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों संरक्षक प्रमोद कटारे, विनोद कांटे, रामेश्वर सिंह, दीपक सोनी, वेदप्रकाश भार्गव, कल्पना भदौरिया, कविता वाय मामे, निरंजना खत्री, विजय अरोरा, ममता बरोलिया, आनंद कुमार टोपे, कमलेश दुबे, अनीता निकुंज, दीप्ती तोमर, बृजेन्द्र सिंह परिहार एवं भरत सिंह जाटव आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment