आईजीबीसी प्रोडक्ट लांच कर अल्ट्राटेक परिवार ने मनाया होली मिलन समारोह
शिवपुरी- घर की नींव हो या फिर आलीशान भवन का निर्माण हरेक क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट के द्वारा विभिन्न प्रोडक्टों की भरमार मार्केट में है और अब वर्तमान मानकों के अनुरूप आईजीबीसी(इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल) प्रोडक्ट भी लांच हुआ जिसके उपयोग से ना भवन की उपयोगिता और उसकी सामथ्र्य शक्ति भी बढ़ेगी, इसलिए अधिकांश अल्ट्राटेक परिवार के डीलर इस प्रोडेक्ट को भी अपनाऐं और उसके फायदे ग्राहकों को बताए ताकि हरेक घर सुरक्षा और समृद्धता का प्रतीक बन सके, इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल प्रोडक्ट के बारे में यह महत्वपूर्ण जानकादी दी अल्ट्राटेक परिवार के अनिमेष अहिरवार टेक्निकल मैनेजर ने जबकि प्रोडेक्ट की उपयोगिता पर विशेष प्रकाश योगेश असाटी डिपो इंचार्ज के द्वारा दिया गया, जिन्होंने बताया कि आईजीबीसी के का उपयोग वर्तमान समय में वातावरण अनुकूल भवन निर्माण के रूप में प्रयुक्त सामग्री के तौर पर हो रहा है जिसमें वेदर प्रो, वाटरप्रूफ के साथ 10 साल की वारंटी जो कि मानक अनुरूप है के रूप में दी जा रही है, यहां आईजीबीसी का उपयोग कर निर्माणाधीन भवन के बारे में मोहित जैन इंजीनियर ने बेहतर रूप से इस प्रोडक्ट को समझाया और इसे नेचुरल रूप से जुडऩे का आह्वान किया।
इस अवसर पर सभी अल्ट्राटेक परिवार डीलर के द्वारा होली मिलन समारोह बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गणपत राम एंड संस से शिवम पहारिया, आस्था ट्रेडर्स भानु शर्मा, मां पीतांबरा बिल्डिंग से गौरव सिंघल, गुरुकृपा बिल्डिंग से अमित शिवहरे, मां भगवती ट्रेडर्स रन्नौद से तरुण शर्मा, श्रीराधा रानी कृपा कोलारस से संजू गोयल, आर्किटेक्ट में नितिन धाकड़, शांतनु जैन, मोहित जैन, हेमंत गौतम, दीपक कुशवाह, दिनेश शाक्य, राजेश वर्मा, अरुण त्रिपाठी, अमन गुप्ता, शिवम जैन, अनिकांत जैन शामिल रहें। वहीं अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से अनिमेष अहिरवार टेक्निकल मैनेजर, योगेश असाटी डिपो इंचार्ज, शैलेश शर्मा जिला अधिकारी, मोहित सक्सेना जिला अधिकारी श्योपुर, रिंकेश झा लेब इंजीनियर, सुमित सिंह, शांतनु रावत आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया और स्नेहभोज किया।

No comments:
Post a Comment