---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 2, 2026

बांसखेड़ी की आदिवासी बस्ती में दून स्कूल व रेडिऐन्ट ग्रुप ने बिखेरे होली के रंग


बच्चों को बांटे हर्बल गुलाल, पिचकारी और मिठाइयां,चेहरे पर दिखी मुस्कान

शिवपुरी। रंग जीवन की खुशहाली का प्रतीक होते हैं और होली का त्योहार हमारे जीवन में अनेक रंग भरकर उसे आनंदमयी बनाने की प्रेरणा देता है। उक्त विचार दून पब्लिक स्कूल शिवपुरी की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान ने ग्राम बांसखेड़ी स्थित आदिवासी बस्ती में बच्चों के साथ होली उत्सव मनाते हुए व्यक्त किए। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दून पब्लिक स्कूल और रेडिऐन्ट ग्रुप द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए आदिवासी बच्चों के साथ होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं जब गांव पहुंचे, तो नन्हे बच्चों ने गुड मॉर्निंग कहकर अपनी शालीनता से सभी का मन मोह लिया।

हर्बल रंगों से सजी होली
कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर शाहिद खान ने बच्चों को हर्बल गुलाल भेंट किया। उन्होंने खेल-खेल में बच्चों को रंगों के नाम याद कराए और उन्हें अच्छे स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई रखने व नियमित स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। रेडिऐन्ट ग्रुप के को-ऑर्डिनेटर अखलाक खान ने कहा कि भारतीय त्योहार हमें नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह से भर देते हैं। होली का पर्व अमीर-गरीब के भेद को मिटाकर सभी वर्गों को एक साथ लाने का संदेश देता है।

खिल उठे मासूम चेहरे
संस्था द्वारा बच्चों को फेसमास्क, रंग, पिचकारी और मिठाइयां बांटी गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने जमकर मस्ती की। इस अवसर पर दून पब्लिक स्कूल व रेडिऐन्ट ग्रुप का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों के साथ गुलाल खेलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

No comments: