---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 2, 2026

दिनारा की अर्चना पाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव


शिवपुरी/दिनारा-
क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा अर्चना पाल ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र ओर स्कूल सहित अपने शिक्षकों का नाम रोशन किया है। अर्चना के पिता हरनारायण पाल ने बताया कि यह उपलब्धि में अर्चना के शिक्षकों का विशेष योगदान है अर्चना किड्स एकेडमी स्कूल दिनारा की छात्रा है संचालिका निशा ललित गुप्ता सहित कोचिंग में सोनू सर और शिवांश सर के मार्गदर्शन में अपने कड़े परिश्रम, अनुशासन और नियमित अध्ययन के बल पर अर्जित की है। परिजनों के अनुसार अर्चना की सफलता में पिता का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने हर कदम पर उसका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया। अर्चना की उपलब्धि पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक अधिकारीगण सहित पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की,उसकी यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन रही है।

No comments: