सर्वाइकल कैंसर के बचाव हेतु एचपीव्ही टीकाकरण का शुभारम्भ हुआशिवपुरी। महिलाओं के सर्वाइकल केंसर (ग्रर्भाश्य ग्रीवा केंसर) की रोकथाम हेतु एचपीव्ही टीकाकरण का जिला स्तरीय शुभारम्भ जिला चिकित्सालय शिवपुरी से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, कलेक्ट रवीन्द्र कुमार चौधरी, नपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, हरिओम राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व नगपालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के कर कमलो से सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राकेश सांवलदास गुप्ता ने उपस्थित पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हमारी प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर इस समय महिला उत्थान के लिए आगे बढ़कर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित हैं। उल्लेखनीय है, कि एचपीव्ही टीका करण का राष्ट्रीय शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अजमेर राजस्थान से किया गया, जिसका सीधा प्रसारण जिला चिकित्सालय शिवपुरी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को सफल बनाकर बेटियों को सुरक्षित, सशक्त एवं स्वस्थ भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषीश्वर द्वारा एचपीव्ही टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया अधिकारी अखिलेश शर्मा द्वारा किया गया।

No comments:
Post a Comment