संयोजक, सहसंयोजक मनोनीत, कार्यकारिणी बैठक में लिया निर्णयशिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन एवं परशुराम कल्याण बोर्ड की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गत दिवस रविवार दोपहर 1:00 बजे एकता हायर सेकेंडरी स्कूल शिवपुरी पर आयोजित की गई। जिसमें होली मिलन समारोह सहित आवश्यक एजेंट पर चर्चा की गई, बैठक की अध्यक्षता परशुराम कल्याण बोर्ड के जिला प्रभारी पंडित श्रीनिवास उपाध्याय ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन एवं परशुराम कल्याण बोर्ड जिला इकाई शिवपुरी की संयुक्त होली मिलन समारोह 8 मार्च रविवार को बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम के परशुराम सभागार में शाम 4:00 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें शिवपुरी शहर के समाज बंधु उपस्थिति प्रदान करें। आयोजन मिलन समारोह में भगवान परशुराम जयंती 20 अप्रैल को धूमधाम से मनाने हेतु एक संयोजक का मनोनीत किया जाएगा सर्व समिति स।
बैठक में होली मिलन समारोह के संयोजक के रूप में पंडित एन पी अवस्थी को मनोनीत किया गया तो वहीं सहसंयोजक के दायित्व में पंडित गजानन शर्मा एवं पंडित ओमप्रकाश समाधिया को सौंपा गया है। बैठक में प्रस्ताव एवं ठहराव का वाचन महामंत्री कैलाश नारायण भार्गव द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से डॉक्टर जेपी बिरथरे महेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पाठक राजेंद्र पांडे राम सेवक गौंड हरि बल्लभ शर्मा राम प्रकाश शर्मा सुरेश पाराशर बालकृष्ण शर्मा देवेंद्र मड़वास हरगोविंद शर्मा कैलाश नारायण मुद्गल देवेंद्र मलवासा नरेंद्र थापक चंद्रशेखर दांतरे समेत समाज बंधु मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment