उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम का तृतीय चरण संपन्नशिवपुरी-बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल, स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक और भावनात्मक संतुलन, आत्म सम्मान, साइबर सुरक्षा, लैंगिक समानता, हिंसा से सुरक्षा, स्वच्छता और प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर उचित ज्ञान देना और उन्हें व्यवहार में उतारने के लिए प्रेरित करें, यह बात आयुष्मान भारत उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के तृतीय चरण के समापन अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने कहीं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय रिसेश्वर ने बताया कि यह कार्यक्रम आयुष्मान भारत के अंतर्गत दक्ष फाऊंडेशन, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है ।जिसके अंतर्गत जिले के माध्यमिक शालाओं के 400 शिक्षकों को पांच चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान राज्य से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर महावीर मुदगल एवं अंशिका भारद्वाज द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला मीडिया अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी अखिलेश शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी उमेश करारे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा, दक्ष प्रशिक्षण कोऑर्डिनेटर संदीप मिश्रा एवं सहायक कोऑर्डिनेटर उमा व्यास सहित शिक्षक शिक्षिकाऐं मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment