जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाएं रहेंगी शामिलशिवपुरी। केन्द्रीय संचार मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी की प्रेरणा से रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी में आयोजित हो रहा है। गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के तीनों जिले गुना, अशोकनगर, शिवपुरी इससे लाभान्वित होंगे। 28 फरवरी को विशाल जनसंपर्क रैली के माध्यम से सम्पूर्ण शिवपुरी के प्रमुख बाजारों में संयुक्त जनसंपर्क रैली निकाली जाएगी। इस संबंध में आज रोटरी क्लब शिवपुरी की महत्वपूर्ण बैठक डॉ. दिलीप जैन के नर्सिंग होम पर आयोजित की गई।
बैठक में रैली के संयोजक समीर गांधी, मेडिकल मिशन के कोऑर्डिनेटर डॉ. एम.डी. गुप्ता, डॉ. ओ.पी. शर्मा, डॉ. दिलीप जैन, रोटरी क्लब शिवपुरी के अध्यक्ष दीपेश सांखला, सचिव मनीष गोयल, मुकेश भंडावत, उत्तम बंसल, राजेश गोयल, सवेर्श अरोरा, राजेश वर्मा, राजेन्द्र सखलेचा, आशीष जैन सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित थे।
रोटरी मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, प्रदीप पाराशर, कोषाध्यक्ष उदित चतुर्वेदी, कोऑर्डिनेटर पवन जैन ने बताया कि कैलाशवासी महाराज माधवराव सिंधिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके रैली का शुभारंभ किया जाएगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव, कलेक्टर रविन्द्र चौधरी, एस.पी. अमन सिंह राठौर, जिला पंचायत सीओ विजय राज सहित सभी विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, सभी मण्डल अध्यक्ष एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। आज की बैठक में अनेक रोटरी क्लब सदस्य उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment