---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 26, 2026

अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल का पतंग उत्सव धूमधाम से सम्पन्न


शिवपुरी।
शहर के होटल सोन चिरैया में अग्रसेन मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ पतंग उत्सव मनाया गया। रंग-बिरंगी पतंगों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल की सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों के चुनाव भी सम्पन्न कराए गए। अग्रसेन मारवाड़ी समाज के पुरुष पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई।

चुनाव परिणामों के अनुसार नेहा मंगल को अध्यक्ष, पूजा मंगल को उपाध्यक्ष, तृप्ति गोयल को सचिव निर्वाचित किया गया। सांस्कृतिक सचिव के रूप में डोली जैकी बंसल, मोना गर्ग, सोनल एवं शालू को जिम्मेदारी सौंपी गई। टीना गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा रानी एवं मीनाक्षी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। संरक्षक मंडल में रेखा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, शिखा बंसल, मंजू बंसल, सोनिया गर्ग एवं नम्रता गर्ग को निर्वाचित किया गया। पूर्व अध्यक्ष शिल्पी बिंदल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेहा मंगल का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान डांस, हाउजी (तंबोला) सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। अतिथियों के लिए नाश्ता एवं स्नैक्स की भी विशेष व्यवस्था की गई। पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और एकता के भाव के साथ संपन्न हुआ।

No comments: