---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 2, 2026

उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण


बच्चों में शिक्षा के साथ जीवन कौशलों का हो विकास

शिवपुरी-आयुष्मान भारत के अंतर्गत तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को हुआ। प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर महावीर मुदगल, राजकुमार चौहान, किरण जैन एवं अनुष्का भारद्वाज द्वारा दिया गया। जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार ने समापन सत्र में उमंग स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि विद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र न रहकर एक ऐसा स्थान हो जहां बच्चे स्वास्थ, आत्मविश्वास, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और सामाजिक समझ के साथ आगे बढ़े, अर्थात यह विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास की दिशा में ठोस प्रयास है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय रिशेश्वर ने बताया कि आयुष्मान भारत के अंतर्गत दक्ष फाऊंडेशन, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित हुआ यह कार्यक्रम कुल पांच चरणों में संपन्न हुआ। इस बीच प्रतिभागियों को कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण की आवश्यकता, उद्देश्य के बारे में और टैली मानस, टोल फ्री नंबर मन हित एप जिला चिकित्सालय में स्थापित मन कक्ष, खुलकर पूछे खुलकर जानें, उमंग हेल्थ सेंटर के बारे में जानकारी सहित जीवन कौशलों को गतिविधि के आधार पर समझाया। एपीसी उमेश करारे ने भी सिखाई गई प्रक्रिया को कक्षा- कक्ष में लागू करने की बात कही। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी अखिलेश शर्मा, दक्ष फाऊंडेशन के प्रशिक्षण कोऑर्डिनेटर संदीप मिश्रा सहायक कोऑर्डिनेटर श्रीमती उमा व्यास सहित शिक्षक शिक्षिकाऐं मौजूद थे।

No comments: