फूंका कांग्रेस प्रत्याशी प्रागीालाल का पुतला, लगाए मुर्दाबाद के नारेशिवपुरी- आगामी समय में होने वाले करैरा और पेाहरी के उप चुनावों को लेकर एक ओर जहां भाजपा के संभावित प्रत्याशियों में करैरा से पूर्व विधायक जसवंत जाटव है तो दूसरी ओर पोहरी से सुरेश रांठखेड़ा है। इसी दौरान बसपा ने भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए और पोहरी से एक बार फिर से कैलाश कुशवाह को प्रत्याशी बनाय तो करैरा से राजेन्द्र प्रसाद जाटव प्रत्याशी घोषित हुए। इन सब के बीच जैसे ही कांग्रेस पार्टी ने करैरा में कांग्रेस से प्रागीलाल जाटव के नाम की घोषणा की तो इसके विरोध के स्वर भी अब सामने आने लगे। इसी क्रम में रविवार के दिन करैरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में करैरा से घोषित और बसपा से कांग्रेस में शामिल होकर चुनाव लडऩे वाले प्रागीलाल जाटव के विरूद्ध विरोध खुलकर सामने आया। जहां पूर्व विधायक शकुन्तला खटीक के समर्थकों और कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इस टिकिट वितरण को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।
करैरा के इन कांग्रेसियों का कहना है कि वर्षों तक पार्टी की सेवा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर बाहरी होकर दूसरी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वालों को प्रत्याशी घोषित कर देना, यह कहां का न्याय है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार करैरा के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि यदि कांग्रेस पार्टी ने करैरा विधानसभा से उप चुनाव का प्रत्याशी नहीं बदला तो परिणाम कांग्रेस के पक्ष में नहीं आऐंगें, क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता ही बाहरी के लिए काम नहीं करेगा भले ही वह अब कांग्रेस प्रत्याशी घोषित हुआ है। इसे लेकर कई कांग्रेसियों ने अपना विरोध खुलकर दर्ज कराया और करैरा में तो कांग्रेसयों ने कांग्रेस पार्टी के ही घोषित प्रत्याशी प्रागीलाल जाटव का पुतला तक दहन कर अपना पुरजोर विरोध प्रकट किया है। कांग्रेसियों का मानना है कि करैरा हो अथवा पोहरी लेकिन प्रत्याशी वही हो जो कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता हो और उसे ही टिकिट देना चाहिए लेकिन करैरा में ऐसा नहीं किया गया और यही हालात कहीं पोहरी में ना हो जाए इसे लेकर कांग्रेसी अब बाहरी उम्मीदवार को बर्दाश्त नहीं करने वाले ऐसा जान पड़ता है।
No comments:
Post a Comment