आरोपी से लूटा गया माल भी किया बरामद, ईंट मारकर महिला को किया था घायल और की थी लूटशिवपुरी- थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा बीते दो दिन पूर्वएक महिला पर हमला कर हुई लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया और लूटा गया माल भी पुलिस ने आरोप के कब्जे से बरामद किया। इस घटना में आरोपी ने महिला के सिर में ईट मारकर घायल करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया और बाद में पुलिस ने इस मामले में घटना के 48घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लूटा गया बरामद किया। एसपी अमन सिंह राठौड़, एएसपी संजीव मुले व एसडीओपी संजय चतुर्वेदी के निर्देशन-मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने लूट काण्ड का पर्दाफाश किया।
बताना होगा कि बीती 11 दिसम्बर को थाना कोतवाली पर फरियादिया श्रीमती मनीषा गोस्वामी पत्नि स्वं श्री रामनिवास गोस्वामी उम्र 43 साल नि0 गौशाला थाना देहात जिला शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि वह जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ए.एन.एम. प्रशिक्षण के लिये गयी थी, जैसे ही वह जिला चिकित्सालय के पास पहुंची तो अज्ञात व्यक्ति गले से झपट्टा मार कर गले से लाल ग्रे कलर की मोती की माला जिसमें सोने का पेण्डल लगा था एवं एक रियलमी कम्पनी का मोबाइल छीन कर ले गया जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अप0क्र0 743/25 धारा 309 (6) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया
जो लूट की वारदात को ट्रेस करने व अज्ञात आरोपी को शीघ्र पकडने हेतु अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौ? के द्वारा पतारसी हेतु आदेशित किया गया, जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड व्दारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीम बनायी गयी एवं शहर के विभिन्न स्थानों के 70 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरे चैक किये गये एवं आरोपी के मूवमेन्ट का पता किया गया।
जिसमें रविवार को मुखबिर सूचना के आधार पर फरियादिया के बताये हुलिया के अनुसार आरोपी बृजेश धाकड पुत्र रमेशचन्द्र धाकड उम्र 38 साल नि. गोपालपुर थाना गोपालपुर शिवपुरी को पोहरी बायपास रोड शिवपुरी से गिरफ्तार किया गया, आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपी से लूट में गया एक लॉकेट सोने का पेण्डल लगा व एक मोबाइल कुल कीमती करीबन 35000रु. का बरामद किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड , उनि. सुमित शर्मा, प्र. आर. संतोष वैस, प्र.आर. मनीष पचौरी, प्र.आ. राजवीर सिंह, आर.बृजेश जादौन, आर.अजीत राजावत, आर. अजय यादव, आर. शिवकुमार मीणा, आर. अजय यादव आदि शामिल रहे।
कोतवाली पुलिस द्वारा बदमाश प्रभात रावत के द्वारा घटित अपराधों के मद्देनजर एनएसए प्रकरण तैयार कर तड़ीपार किया घोषित
शिवपुरी- थाना कोतवाली क्षेत्र का बदमाश प्रभात रावत पुत्र करन सिंह रावत उम्र 32 साल नि.सिंहनिवास शिवपुरी जिस पर पूर्व से थाना कोतवाली पर लूट, बलवा, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखना एवं अडीबाजी करना जैसे गंभीर अपराध दर्ज थे आरोपी प्रभात रावत के द्वारा वर्ष 2008 से वर्ष 2025 तक करीब 14 अपराध घटित किये थे, जिसमें आरोपी प्रभात रावत के द्वारा धारा 307 एवं अन्य गंभीर अपराध घटित किये गये है, जो क्षेत्र में आतंक का प्रयाय बन चुका था जिसके व्दारा दिनांक 07.12.25 को पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह को मोबाइल पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गयी थी जिस पर से पृथक से अपराध पंबीबध्द किया गया था जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

उक्त बदमाश पर कठोर कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा आदेशित किया गया था जिसके पालन में आरोपी प्रभात रावत के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आरोपी प्रभात रावत का एनएसए प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के आदेशानुसार एनएसए का वारंट आरोपी प्रभात रावत के खिलाफ पारित किया गया जिसकी तामीली करायी जा चुकी है। आरोपी प्रभात रावत वर्तमान में पुलिस के व्दारा पूर्व के अपराधों में जमानत याचिका निरस्त कराकर जेल में निरुध्द है।
राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत आरोपी राज्य में रहते हुये कोई और गंभीर अपराध घटित न करे इसलिए आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम में जेल में निरुध्द रखा जाता है। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड , उनि. सुमित शर्मा, उनि.आदित्य राजावत, सउनि महेन्द्र कुशवाह, प्र.आर. अवधेश कुमार ,प्र.आर. संतोष वैस, प्र.आर. मनीष पचौरी, प्र.आ. मोहन चौहान, आर.बृजेश जादौन, आर.अजीत राजावत, आर.अजय यादव, आर. शिवकुमार मीणा, आर.अजय यादव, आर. कुलदीप चतुर्वेदी विशेष भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment