शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस द्वारा प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।बीती 16.06.2026 को फरियादिया मीना लोधी पत्नि स्व.प्रभान सिंह लोधी उम्र 42 साल नि0 ग्राम भयावन मजरा पीपरवाला थाना भौंती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि शाम करीब 03-04 बजे आरोपीगणो द्वारा मेरे पति प्रभान सिंह लोधी को घर के अन्दर से खीचकर बाहर ले गये और आरोपीगणो द्वारा एक राय होकर लाठी, डन्डा व पत्थरों से पीट पीट कर मेरे पति प्रभान सिंह लोधी की हत्या कर दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर से आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 196/2026 धारा 103 (1), 333,191(2),191(3), 190, 115(2),296 (ड्ढ) क्चहृस् कायम कर विवेचना में लिया गया।
हत्या के इस मामले में इंचार्ज थाना प्रभारी भौंती उनि कुसुम गोयल के नेतृत्व में टीम गाटित कर आरोपीगणो की तलाश शुरू की गई और आरोपी देवेन्द्र पुत्र रामनिवास पाल उम्र 25 साल, राजकुमार उर्फ राजू पाल पुत्र रामनिवास पाल उम्र 23 साल एवं रामनिवास पाल पुत्र नाथूराम पाल उम्र 46 साल निवासी ग्राम निवासीगण भयावन मजरा भोडऩ थाना भौंती जिला शिवपुरी नि.गण भयावन मजरा भोडऩ थाना भौंती को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्यवाही में उप निरी.कुसुम गोयल इंचार्ज थाना प्रभारी भौंती, सउनि संजय भगत, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्र.आर.प्रदीप गुर्जर, अभयराज सिंह, प्रहलाद यादव, मृत्युंजय सिंह, आर.रवि शर्मा, दुर्गाविजय, मलखान गुर्जर, गजेन्द्र शर्मा, पीकेश कुमार, नन्दकिशोर, राजेश कुमार, रामनरेश राठौर, म.आर.अनीता शर्मा, सैनिक निकिल की अहम भूमिका रही।

No comments:
Post a Comment