---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 1, 2020

कोर्ट रोड़ पर सूबेदार ने खड़े चार पहिया वहानों के काटे चालान


शिवपुरी- शहर के कोर्ट रोड़ पर सूबेदार भानुप्रताप सिंह सिकरवार द्वारा ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई जो कहीं ना कही यातायात में अवरोधक बन रहे थे। ऐसे वाहनों को लेकर यातायात सूबेदार कोर्ट रोड़ पर पहुंचे जहां देखा कि एक चार पहिया वाहन खड़ा हुआ है और उस वाहन का स्वामी व चालक वहां नहीं मिले इस पर पुलिसकर्मी को तैनात किया गया और जैसे ही वाहन चालक आया तो उसका चालान काटकर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। इस तरह लगातार पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, यातायात प्रभारी सूबेदार नीतू अवस्थी के निर्देशन में सूबेदार भानु प्रताप सिंह सिकरवार के द्वारा कोर्ट रोड़, सहित अन्य स्थानों पर कोरोना गाईड लाईन का पालन ना करने वाले और यातायात नियमों की अव्हेलना करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई जिसमें कई वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों के चालान काटकर सम्मन शुल्क वसूला गया। इस तरह यह अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा ताकि आमजन कोरोना गाईड लाईन का पालन करें और यातायात के नियमों की भी अनदेखी ना हो इसलिए आमजन से अपील है कि वह कोरोना नियम निर्देशों के साथ-साथ यातायात के नियमों का भी पालन करें अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें।


No comments: